एक्सप्लोरर

इजरायल में हिजबुल्लाह के रॉकेट से मारा गया भारतीय, अब वतन पहुंचा उसका शव

Who Is P. Maxwell: इजरायल में रहने वाले भारतीय नागरिक पी.मैक्सवेल के शव को 7 मार्च को भारत भेजा गया. मैक्सवेल की 4 मार्च को इजरायल-लेबनान सीमा पर मिसाइल हमले के दौरान मौत हो गई थी.

Indian Citizen P. Maxwell Death: इजरायल में लेबनान के मिसाइल हमले में मारे गए भारतीय श्रमिक पी.मैक्सवेल के शव को 7 मार्च (गुरूवार) की शाम को भारत भेजा गया. 30 वर्षीय मैक्सवेल केरल के कोल्लम के रहने वाले थे.

मैक्सवेल के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में इजरायल के गृह मंत्री मोशे अर्बेल, जनसंख्या एवं आव्रजन प्राधिकरण (पीआईबीए) के महानिदेशक, इजरायली विदेश मंत्रालय के अधिकारी और भारतीय दूतावास के वरिष्ठ राजनयिक मौजूद रहे.

मैक्सवेल को इजराइली गृह मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

भारत के लिए इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘गृह मंत्री मोशे अर्बेल और उनकी टीम के वरिष्ठ सदस्यों के नेतृत्व में कृषि मंत्रालय का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारतीय नागरिक मैक्सवेल के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गया. मैक्सवेल एक खेत में काम कर रहे थे तभी हिजबुल्ला के रॉकेट हमले में उनकी मौत हो गई. ओम शांति.’’ 

कैसे हुई मैक्सवेल की मौत

एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 140 के जरिए शव दिल्ली ले जाया गया और वहां से उसे शुक्रवार को भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 801 से तिरुवनंतपुरम भेजा जाएगा. इस हमले में सात अन्य कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें केरल के मूल निवासी दो भारतीय भी शामिल हैं. हमले में वाजाथोप के निवासी 31 वर्षीय बुश जोसेफ जॉर्ज और वागामोन के रहने वाले 28 वर्षीय पॉल मेल्विन घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया. 

कौन थे पी.मैक्सवेल

पी.मैक्सवेल एक भारतीरय नागरिक थे जो इजरायल में काम करते थे. जिस समय मैक्सवेल पर हमला हुआ उस समय वह उत्तरी इजरायल के एक बगीचे में थे. मैक्सवेल दो महीने पहले ही वर्क कांट्रेक्ट पर केरल से इजरायल आए थे. मैक्सवेल के परिवार में उनकी एक पांच साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी हैं.

ये भी पढ़ें- India-Maldives Row: मालदीव सेना के पास रहेगा भारत के हेलीकॉप्टरों, क्रू मैंबर के संचालन का कंट्रोल, MNDF अध‍िकारी का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि

Embed widget