एक्सप्लोरर

'अभी भी जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबे हैं कन्हैया', सनातन धर्म संसद में देवकी नंदन ठाकुर ने हिंदुओं से कर दी ये मांग

सनातन धर्म संसद की शुरुआत करते हुए देवकी नंदन ठाकुर ने हिंदू लड़कियों की शादी हिंदू परिवारों में ही हो, का कानून बनाने की भी मंच से मांग की. इसके साथ ही सनातन बोर्ड बनाने की भी मांग की है.

Sanatan Dharm Sansad: दिल्ली में आज (16 नवंबर, 2024) सनातन धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है. संतों ने सनातन बोर्ड के गठन को लेकर सनातन धर्म संसद बुलाई, जिसमें कई हिन्दू संतों और जैन धर्मगुरू का समागम होगा. सनातन बोर्ड की जरूरत पर देवकीनंदन ठाकुर कहते आए हैं कि अगर देश में वक्फ बोर्ड रहेगा तो सनातन बोर्ड भी चाहिए, जिसके माध्यम से हम अपनी व्यवस्थाओं का रक्षण करेंगे.

उन्होंने लोगों से अपील की थी कि 16 तारीख को दिल्ली में बड़ी संख्या में आएं. उन्होंने कहा कि अभी भी कन्हैया जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबे हैं. अगर जमीर जिंदा है तो फिर अपने कन्हैया को लेकर मथुरा में भव्य मंदिर बनाओ. सनातन धर्म संसद की शुरुआत से पहले एबीपी न्यूज से बात करते हुए देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि सनातन बोर्ड की मांग के लिए देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों से मांग करेंगे.  

कन्हैया का मथुरा में भव्य मंदिर बनाने की मांग

सनातन बोर्ड के गठन में अलावा मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि की विवादों से मुक्ति भी इस धर्म संसद का विषय है, जिस पर बोलते हुए देवकी नंदन ने सभा में जुड़े लोगों से कहा कहा कि "अभी भी कन्हैया जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबे हैं. बताओ तुम्हारा जमीर जिंदा है कि मर गया? अगर जमीर जिंदा है तो फिर अपने कन्हैया को लेकर मथुरा में भव्य मंदिर बनाओ." इसके अलावा देवकी नंदन ने हिंदू लड़कियों की शादी हिंदू परिवारों में ही हो, का कानून बनाने की भी मंच से मांग की.

सनातन बोर्ड बनाए जाने की मांग

सनातन धर्म संसद की शुरुआती संबोधन में देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि सरकार के नियंत्रण में ही तिरुपति मंदिर है, जिसके प्रसाद में पशुओं की चर्बी मिली, तो क्या पशुओं की चर्बी खाने के लिए तैयार हैं? इसके जवाब में सनातन धर्म संसद में जुटी भीड़ ने ना में जवाब दिया. इसके बाद देवकी नंदन ने कहा ये घटना दोबारा न घटे इसलिए सनातन बोर्ड बनाया जाना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि क्या कोई धर्माचार्य किसी व्यक्ति का ऑपरेशन कर सकता है? नहीं ना. तो फिर सरकारी ऑफिसर कैसे मंदिर की व्यस्था कर सकता है? इसके अलावा  गुरुकुल परंपराओं को पुनः जीवित करने के लिए भी सनातन बोर्ड का गठन चाहिए.

‘सनातन बोर्ड से रुकेगा धर्म परिवर्तन’

हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए सनातन बोर्ड की जरूरत के बारे में बोलते हुए देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि सनातन बोर्ड के माध्यम से धर्म परिवर्तन रुक सकेगा क्योंकि घटता हुआ हिंदू, भारत के लिए खतरा है. इसलिए हिंदू बढ़ना चाहिए. 

देवकी नंदन ठाकुर ने दिया नारा

हलाल प्रोडक्ट के बारे में भी बोलते हुए देवकी नंदन ने कि जो कोई भी हलाल सर्टिफिकेट लेकर अपना सामान बेच रही है उनका हिंदू समाज बहिष्कार करे. क्योंकि उनके लिए जो हलाल हो सकता है वो हमारे लिए हराम हो. ऐसा इसलिए करने की जरूरत है क्योंकि अगली बार कोई हमारे ठाकुर जी को चर्बी का भोग न लगा सके. मंच से 'अभी नहीं तो कभी नहीं' का नारा के साथ देवकी नंदन ठाकुर ने “बहुत सह लिया अब न सहेंगे, हिन्दू हक लेकर रहेंगे” का नारा भी दिया.

यह भी पढ़ें- प्रियंका गांधी ने आरक्षण पर मोदी-शाह को दे दिया बड़ा चैलेंज! राहुल गांधी के बचाव में कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget