एक्सप्लोरर

NCB के सामने सैम्युअल मिरांडा का कबूलनामा, कहा- सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदता था

सूत्रों ने बताया कि एनसीबी से सैम्युअल मिरांडा ने कहा कि वह सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदता था.

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के सामने सैम्युअल मिरांडा ने कबूल किया है कि वह सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदता था. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है.

इससे पहले एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत से कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत प्रकरण से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए गए अब्देल बासित परिहार ने बताया है कि वह शौविक चक्रवर्ती के निर्देशों पर मादक पदार्थ खरीदा करता था.

मामले की जांच के सिलसिले में प्रमुख आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और अभिनेता सुशांत के ‘हाउस मैनेजर’ सैम्युअल मिरांडा के परिसरों में एनसीबी ने शुक्रवार को छापेमारी भी की. दोनों को पूछताछ के लिए तलब भी किया गया.

मुम्बई की अदालत ने शुक्रवार को परिहार (23) को नौ सितम्बर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा दिया. एनसीबी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपी जैद विलात्रा (21) से पूछताछ के आधार पर परिहार को गिरफ्तार किया गया था.

परिहार की हिरासत की मांग करते हुए एनसीबी ने अदालत से कहा कि विलात्रा ने पूछताछ के दौरान बताया था कि उसने परिहार को गांजा दिया था.

एनसीबी ने अदालत से कहा, ‘‘ परिहार ने अपने बयान में कहा कि वह शौविक चक्रवर्ती के निर्देशों पर विलात्रा और एक अन्य व्यक्ति कैज़ान इब्राहिम से मादक पदार्थ खरीदता था.’’

एजेंसी ने बताया कि परिहार के शौविक के लिए मादक पदार्थ लेने के अन्य कई उदाहरण भी हैं. एनसीबी ने कहा , ‘‘ आरोपी के बयान से यह स्पष्ट है कि वह बड़ी हस्तियों और मादक तस्करों से जुड़े एक बड़े मादक पदार्थ नेटवर्क का एक सक्रिय सदस्य है.’’

उसने कहा कि परिहार ने कई नामों का खुलासा किया है और बड़े तस्करों को पकड़ने के लिए उसकी हिरासत जरूरी है. एनसीबी ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में मादक पदार्थ पहलू की जांच जारी है.

उसने कहा कि मुम्बई, खासकर बॉलीवुड में मादक पदार्थ गिरोहों को जड़ से उखाड़ने के लिए भी यह जरूरी है. एजेंसी ने पहले कहा था कि राजपूत की लिव-इन-पार्टनर रिया चक्रवर्ती (28) और उसके भाई शौविक के मोबाइल फोनों पर हुई कथित चैट में जिस व्यक्ति का नाम आया है, परिहार को उस व्यक्ति से संबद्ध माना जा रहा है.

सुशांत सिंह राजपूत (34) की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती प्रमुख आरोपी हैं और इस मामले की जांच एनसीबी, धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है.

एजेंसी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा साझा की गई एक रिपोर्ट के बाद ‘नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस’ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया है. ईडी ने रिया के दो मोबाइल फोन की जांच के बाद यह रिपोर्ट साझा की थी. गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत मिले थे.

सुशांत सिंह ने इस शख्स को किया था आखिरी कॉल, रिया की इस बात को लेकर ये कहा था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget