एक्सप्लोरर

'कांग्रेस को खत्म करना जरूरी', BJP ने पीएम मोदी को गाली देने पर पार्टी को लिया आड़े हाथ, AAP पर भी जोरदार निशाना

Sambit Patra: कांग्रेस ने गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी को लेकर कई कथित विवादित बयान दिए. अब इन्हीं को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है.

Sambit Patra On AAP-Congress: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता जिस तरह देश के प्रधानमंत्री के लिए गलत भाषा और गालियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, इन्हें हर दिन लोग टीवी पर देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम को गाली देकर 'कांग्रेस ने अपने आप को गाली देने वाली पार्टी' के रूप में स्थापित कर लिया है. 

संबित पात्रा ने कहा कि एक पार्टी के नेता दूसरी पार्टी के नेताओं के लिए जो टिप्पणी करते हैं वो उस पार्टी का चरित्र दर्शाता है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान सबने सुना. अब कर्नाटक कांग्रेस के नेता बीएस उग्रप्पा ने पीएम मोदी की तुलना भस्मासुर से की है, जोकि एक असुर है. सोनिया गांधी ने तो मोदी को मौत का सौदागर तक कह डाला था. उन्होंने कहा कि वह गुजरात और देश की जनता से आह्वान करते हैं कि कांग्रेस पार्टी का लोकतांत्रिक रूप से समापन किया जाए. 

मनीष सिसोदिया पर संबित का वार 

इसके अलावा उन्होंने आम आदमी पार्टी को भी आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया झूठ को सच बनाने की कोशिश करते हैं. कुछ दिन पहले इन्होंने कहा कि मनीष को क्लीन चिट दे दी क्योंकि चार्जशीट में मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है लेकिन इसे लेकर अब नया खुलासा हुआ है. रिमांड नोट में साफ लिखा गया है कि मामले में अमित अरोड़ा की गिरफ्तारी हुई है और इसके तार मनीष सिसोदिया से जुड़ रहे हैं. आने वाले समय में पूरे मामले का खुलासा होगा. 

'सिसोदिया के लिए काम करते थे आरोपी'

पात्रा ने कहा कि मनीष सिसोदिया का एक नंबर है, जिसके लिए 7 बार फोन बदले गए. कस्टडी नोट में लिखा है कि सबसे पहले मनीष सिसोदिया के खिलाफ 17 अगस्त 2022 को एफआईआई दर्ज की गई थी. इसमें यह भी लिखा गया कि एक्साइज पॉलिसी में सभी आरोपी पैसे इकट्ठा करने का काम करते थे जोकि मनीष सिसोदिया के लिए काम करते थे, मनीष के कहने पर ही कमीशन भी बढ़ाया गया था. 

ये भी पढ़ें: 

गुजरात चुनाव के बीच बदरुद्दीन अजमल के बयान पर मचा बवाल, जानें किसने क्या दिया जवाब

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में भाजपा की जीत, धारवाड़ पश्चिम स्नातक सीट पर एसवी संकनूर ने जीतें; जानें पल-पल का अपडेट
LIVE: कर्नाटक में भाजपा की जीत, धारवाड़ पश्चिम स्नातक सीट पर एसवी संकनूर ने जीतें; जानें पल-पल का अपडेट
Cyclone Arnab Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget