एक्सप्लोरर

PM Modi की रैली में बवाल करने की साजिश रचने वाले 5 कार्यकर्ताओं पर सपा ने लिया एक्शन, पार्टी से निकाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की रैली में बवाल करने की साजिश रचने के आरोपी 5 कार्यकर्ताओं पर समाजवादी पार्टी ने एक्शन लिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के कानपुर (Kanpur) दौरे के दौरान बवाल कराने साजिश रचने के आरोप में बुधवार को समाजवादी पार्टी (SP) के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस (Police) अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को पूछताछ के बाद सक्षम अदालत (Court) में पेश किया जाएगा, बाकी आरोपियों की गिरफतारी के प्रयास किये जा रहे हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी ने इन सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्काषित कर दिया हैं. नौबस्ता थाना प्रभारी अमित कुमार भड़ाना ने बताया कि उन्हें एक कथित वीडियो के बारे में सूचना मिली जिसमें लगभग एक दर्जन युवाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया था.

उन्होंने बताया कि उपद्रवियों ने प्रधानमंत्री की रैली के दौरान कानून व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के झंडे वाले और प्रधानमंत्री की तस्वीर वाले बैनर लगी एक कार में तोड़फोड़ भी की. मंगलवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सुकांत शर्मा, सचिन केसरवानी, अभिषेक रावत, निकश कुमार और अंकुर पटेल को गिरफतार किया है, और ये सभी समाजवादी पार्टी की युवा ब्रिगेड से जुड़े हुये हैं, इस मामले में कार भी बरामद कर ली गई है.

तोड़फोड़ और आगजनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सपा कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर एक कार में तोड़फोड़ की और उस पर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी का पोस्टर लगा दिये ताकि भाजपा कार्यकर्ताओं को जवाबी कार्रवाई के लिए मजबूर किया जा सके.

प्राथमिकी में कहा गया है, ''सचिन केसरवानी ने अपने 8-10 साथियों के साथ लाल टोपी पहनकर जानबूझकर हमीरपुर रोड पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका ताकि बुंदेलखंड से आए हुये भाजपा कार्यकर्ताओं से झगड़ा हो और अशांति फैले तथा हिंसा भड़के.''

प्रधानमंत्री सोमवार को कानपुर में थे. वह यहां मेट्रो का उद्घाटन और एक रैली में भाग लेने आये थे. समाजवादी पार्टी द्वारा बुधवार को लखनऊ में जारी बयान के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सचिन केसरवानी, अंकुर पटेल, अंकेश यादव, सुकान्त शर्मा तथा सुशील राजपूत को घटना में कथित संलिप्तता के कारण समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

क्या West Bengal में फिर बंद होंगे स्कूल-कॉलेज? सीएम Mamata Banerjee ने दिए ये संकेत

Maharashtra: NCP सांसद सुप्रिया सुले कोरोना संक्रमित, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंते मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंते मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
Parliament Monsoon Session LIVE: लाठीचार्ज के खिलाफ मार्च करेंगे NDA सांसद, राहुल को घेरने का प्लान
LIVE: लाठीचार्ज के खिलाफ मार्च करेंगे NDA सांसद, राहुल को घेरने का प्लान
Weather Today: देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget