एक्सप्लोरर

Watch: 'भ्रष्टाचार कहां नहीं होता लेकिन...', पदयात्रा के दूसरे दिन बोले सचिन पायलट- हमारी सरकार हमें सुनें

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहे सचिन पायलट इन दिनों सत्ता का वनवास झेल रहे हैं. यह बात अब दबी नहीं रहीं कि उनका राज्य के सीएम अशोक गहलोत से 36 का आंकड़ा है.

Sachin Pilot Jan Sangharsh Yatra: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट इन दिनों राज्य में सत्तारूढ़ अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ जन संघर्ष पदयात्रा निकाल रहे हैं. जन संघर्ष यात्रा का मुख्य मोटो राज्य सरकार की तरफ से भ्रष्टाचार के आरोपियों पर उचित कार्यवाही नहीं करना है. सचिन पायलट ने इस दौरान मीडिया से बातचीत की और अपनी ही पार्टी की सरकार पर निशाना साधा. 

जनसंघर्ष यात्रा के दूसरे सचिन पायलट ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, भ्रष्टाचार कहां नहीं होता लेकिन आप उसे हटाने के लिए कितने कदम उठा रहे हैं ये मायने रखता है. उन्होंने कहा, जब पेपर लीक की जांच की जा रही थी तब बयान आया कि इसमें न कोई नेता शामिल है न कोई अधिकारी, यानी बिना जांच खत्म किए ही अगर हम पहले ही यह बात कह देंगे तो क्या जांच रह जाएगी? 

हां ! गर्मी तो है लेकिन...
इस दौरान सचिन पायलट से जब ये पूछा गया, इस गर्मी में वह कैसे यात्रा के साथ तालमेल बिठा रहे हैं तो ऐसे में उन्होंने जवाब दिया, हां ! मई का महीना है, इसलिए गर्मी तो है लेकिन फिर भी लोग हमारे साथ सड़कों पर निकल रहे हैं, इससे ये साबित होता है कि मैंने जो मुद्दे उठाए हैं वो प्रासंगिक हैं. उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार के मुद्दे और हमारे युवाओं के भविष्य से जुड़ी समस्याएं हमें प्रभावित करती हैं. चूंकि राज्य में हमारी ही पार्टी की सरकार है तो हमें उम्मीद है कि हमारी सरकार हमारी बात सुनेगी.

राजस्थान में नहीं खत्म हो रही गहलोत Vs पायलट की अदावत
राजस्थान कांग्रेस में पार्टी के दो शीर्ष नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की अदावत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. अपनी पार्टी की सरकार होने के बावजूद सचिन पायलट इन दिनों सत्ता का वनवास झेल रहे हैं.

2018 में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे और फिर राज्य में अपनी सरकार बनने के बाद डिप्टी सीएम रहे पायलट इन दिनों गहलोत के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर झंडा बुलंद करते हुए दिख रहे हैं. पार्टी आलाकमान पहले ही दोनों नेताओं को अपने लिए बेहद जरूरी बता चुका है. ऐसे में सवाल उठता है, राजस्थान चुनाव से ठीक पहले पार्टी के अंदर की बगावत कहीं राज्य में कांग्रेस की सत्ता नहीं डुबा दे.

Wrestlers Protest: ‘हमारे फोन नंबर किए जा रहे ट्रैक’, जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवान बजरंग पुनिया ने लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget