एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: ‘हमारे फोन नंबर किए जा रहे ट्रैक’, जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवान बजरंग पुनिया ने लगाया आरोप

Wrestlers Protest At Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवान माथे पर काली पट्टी बांधे नजर आए. बजरंग पुनिया ने फोन नंबर ट्रैक करने का आरोप लगाया है.

Bajrang Punia Allegations: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवान काली पट्टी बांधे नजर आए. गुरुवार (11 मई) को पहलवानों ने काला दिन बताया. बजरंग पुनिया ने आरोप लगाया है कि उनके फोन नंबर ट्रैक किए जा रहे हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बृजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई न होने के विरोध में पहलवान बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक के साथ-साथ सत्यव्रत कादियान और जितेंद्र ने अपने माथे पर काली पट्टी बांधी, जबकि कुछ समर्थक अपनी बांह पर ये पट्टी बांधे नजर आए.  पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, जिन पर उन्होंने एक नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाया है.

क्या कहा बजरंग पुनिया ने?

गुरुवार (11 मई) को बजरंग पुनिया ने कहा, “बृजभूषण शरण सिंह के विरोध में हम आज काला दिवस मना रहे हैं. हमें अपनी जीत का पूरा भरोसा है क्योंकि हमारी लड़ाई में पूरा देश हमारे साथ है. हर दिन हमारा विरोध प्रदर्शन जोर पकड़ रहा है और हम तब तक लड़ते रहेंगे जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता.”

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, “आजकल हमारे फोन नंबरों को ट्रैक किया जा रहा है. हमारे ऐसा व्यवहार किया जा रहा है कि लगता हो जैसे हमने कोई अपराध किया हो. मैं आपको बता रहा हूं कि जो भी हमारे संपर्क में है उसको ट्रैक किया जा रहा है.”

सीमा अंतिल की आलोचना

वहीं, पहलवान पुनिया ने एथलीट सीमा अंतिल की आलोचना भी की. दरअसल, अंतिल ने कहा था कि पहलवानों के विरोध की वजह से कैंप और ट्रायल नहीं हो पा रहे हैं और इसका खेल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. इस बारे में पुनिया ने कहा, “मुझे समझ नहीं आ रहा है कि वो कह रही हैं कि बृजभूषण सिंह के बजाय हम खेल को नुकसान पहुंचा रहे हैं. ये बेहद अजीब चीज है कि वो एक खिलाड़ी होकर इस बात को समझ नहीं पा रही हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि उन्होंने जो कहा उसे कहना चाहिए था. हम उनका सम्मान करते हैं, वो एक अच्छी एथलीट हैं लेकिन उन्हें बयान देने से पहले सोचना चाहिए.” इसके इतर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन एकता (आजाद) का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी पहलवानों का साथ देने के लिए जंतर मंतर पर पहुंचा. इसमें ज्यादातर पंजाब की महिलाएं शामिल रहीं. बजरंग पुनिया ने इस प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया.

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग तेज, अब इस बड़े संगठन ने भी किया पहलवानों का समर्थन, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget