एक्सप्लोरर

राजस्थान के रुझान में कांग्रेस को बहुमत, CM बनने के सवाल पर सचिन पायलट बोले- पार्टी तय करेगी

Rajasthan Assembly Election 2018: आज राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के नतीजे घोषित हो रहे हैं. इस चुनावों में बीजेपी को भारी नुकसान होता दिख रहा है. बीजेपी के हाथ से राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तीनों राज्य लगभग निकल चुके हैं. इन तीनों राज्यों में कांग्रेस शानदार वापसी कर रही हैं.

Rajasthan Assembly Election 2018: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी को करारा झटका लगता दिख रहा है. आज राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के नतीजे घोषित हो रहे हैं. इस चुनावों में बीजेपी को भारी नुकसान होता दिख रहा है. बीजेपी के हाथ से राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तीनों राज्य लगभग निकल चुके हैं. इन तीनों राज्यों में कांग्रेस शानदार वापसी कर रही हैं. राजस्थान में पिछले विधानसभा चुनाव में 21 सीटें जीतने वाली कांग्रेस इस बार 95 सीटों पर आगे चल रही है. इन नतीजों से खुश राजस्थान के कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि बीजेपी शासन के खिलाफ लोगों में गुस्सा है और कांग्रेस ने जो विकल्प दिया उसे लोगों ने पसंद किया है.

सचिन पायलट ने कहा, ''जो शुरुआती रुझान आए हैं उससे स्पष्ट होचुका है कि राजस्थान में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनना तय है. ये कार्यकर्ताओं के पांच साल के संघर्ष का नतीजा है कि जहां कांग्रेस 21 सीट जीती थी वहां हमें स्पष्ट मिलने जा रहा है. जनता ने आशीर्वाद दिया है.''

सचिन पायलट के घर के बाहर लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैं, ''हमारा CM कैसा हो, सचिन पायलट जैसा हो.'' जब सचिन पायलट से सवाल पूछा गया कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा? तो उन्होंने कहा, ''किसको क्या पद मिलेगा इसका निर्णय कांग्रेस आलाकमान राहुल गांधी और बाकी विधायक मिलकर चर्चा करेंगे. आज ही के दिन राहुल गांधी अध्यक्ष बने थे. इससे अच्छा तोहफा क्या होगा कि तीनों राज्यों में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बन रही है. जिन मुद्दों पर पार्टी ने संघर्ष किया उस पर जनता की मुहर लगती दिख रही है.''

राजस्थान के रुझान में कांग्रेस को बहुमत, CM बनने के सवाल पर सचिन पायलट बोले- पार्टी तय करेगी

सचिन पायलट ने कहा, ''पिछली बार बीजेपी के 165 विधायक जीते थे, स्थानीय निकाय चुनाव, उपचुनाव और तमाम जगह बीजेपी हारती गई. बीजेपी के खिलाफ लोगों का गुस्सा था और कांग्रेस ने जो विकल्प दिया उसे लोगों ने पसंद किया है.''

Vidhan Sabha Chunav Natije 2018 Live Updates: रुझानों में कांग्रेस की हैट्रिक, बीजेपी के हाथ से गए तीनों राज्य

उन्होंने कहा, ''सबने मिलकर काम किया है. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर संघर्ष किया है. कांग्रेस नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने सहयोग दिया. प्रदेश की जनता के लिए खुशी की बात है. कार्यकर्ताओं को सारा श्रेय जाता है.''

आपको बता दें कि राजस्थान में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मुख्यमंत्री पद की रेस में हैं. कार्यकर्ता अलग-अलग जगहों पर अपने पसंदीदा नेता को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नारेबाजी कर रहे हैं. कांग्रेस महासचिव गहलोत ने कांग्रेस को मिलती बढ़त के बीच मुख्मयंत्री बनने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तय करेंगे कि सूबे का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.

राजस्थान के रुझान में कांग्रेस को बहुमत, CM बनने के सवाल पर सचिन पायलट बोले- पार्टी तय करेगी

Rajasthan Election Results 2018 Live Updates

आपको बता दें कि राज्य की 200 में से 199 सीटों के लिए मतदान सात दिसंबर को हुआ था. 

2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कुल 163 सीटें मिलीं थी. इसके अलावा कांग्रेस को 21, बसपा को तीन, एनपीपी को चार एवं निर्दलीय तथा अन्य को नौ सीटें मिलीं थी. हालांकि बीच में हुए उपचुनाव के बाद मौजूदा समय बीजेपी के 160, कांग्रेस के 25, बसपा के दो और एनपीपी के तीन विधायक हैं.

200 सदस्यों वाली राजस्थान में विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 100+1 का आंकड़ा पार करना होता है. इस वक्त तक राज्य की कमान वसुंधरा राजे के हाथ में है. वसुंधरा इससे पहले भी एक बार राजस्थान की सत्ता संभाल चुकी हैं.

चुनाव में इस बार 2,274 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. इस बार के चुनाव में लगभग 73.62 फीसदी लोगों ने मतदान किया जो कि पिछली बार के मुकाबले लगभग 2 फीसदी कम था. राजस्थान में कुल 477,89,815 मतदाता थे. जिनमें से 248,36,699 पुरुष और 227, 17, 518 महिला वोटर्स थी.

राजस्थान का रण जीतने के लिए पीएम मोदी ने 13, राहुल गांधी ने 24, अमित शाह ने 21 और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 24 रैलियां की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget