एक्सप्लोरर

S Jaishankar: ‘हाईजैक प्लेन में पिता थे सवार’, 1984 की घटना पर एस. जयशंकर बोले- मैंने ही हैंडल किया था केस

S Jaishankar On Plane Hijack: एस जयशंकर ने 1984 के विमान अपहरण की बातचीत में अपनी भूमिका का जिक्र करते हुए बताया कि उनके पिता भी उस विमान में थे.

S Jaishankar On 1984 Plane Hijack: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार (13 सितंबर) खुलासा किया कि 1984 में जो प्लेन हाईजैक की घटना के दौरान हुई बातचीत में वो शामिल थे. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि दुबई ले जाए प्लेन में उनके पिता भी सवार थे और वो उस समय सिविल सर्वेंट थे.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नेटफ्लिक्स पर आई विवादित सीरीज आईसी 814- द कंधार हाईजैक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने फिल्म नहीं देखी है, इसलिए मैं टिप्पणी नहीं करना चाहता. 1984 में एक युवा अधिकारी के रूप में मैं अपहरण से निपटने वाली टीम का हिस्सा था. कुछ घंटों के बाद, मैंने अपनी मां को यह बताने के लिए फोन किया कि मैं अपहरण के कारण घर नहीं आ सकता, तभी पता चला कि मेरे पिता विमान में थे.”

हाईजैकर्स को हैंडल कर रही टीम का हिस्सा थे एस. जयशंकर

जयशंकर ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में एक भाषण को याद करते हुए कहा, "यह दिलचस्प था क्योंकि एक तरफ, मैं उस टीम का हिस्सा था जो अपहरण पर काम कर रही थी. दूसरी तरफ, मैं उस परिवार के सदस्यों में से एक था जो अपहरण पर सरकार पर दबाव डाल रहे थे." जयशंकर के पिता प्रमुख अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक मामलों के विश्लेषक और पत्रकार के. सुब्रह्मण्यम और मां सुलोचना सुब्रह्मण्यम हैं.

नेटफ्लिक्स की सीरीज विवादों में घिरी

24 अगस्त 1984 को दिल्ली से श्रीनगर जा रहे इंडियन एयरलाइंस के विमान को पठानकोट से अपहरण कर लिया गया और दुबई ले जाया गया. 36 घंटे बाद 12 खालिस्तान समर्थक अपहरणकर्ताओं ने आत्मसमर्पण कर दिया और सभी 68 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को बिना किसी नुकसान के रिहा कर दिया.

अनुभव सिन्हा की नेटफ्लिक्स सीरीज IC814: द कंधार हाईजैक की रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गई और विमान अपहरण चर्चा का विषय बन गया. इस सीरीज को लेकर आलोचकों ने फिल्म निर्माता पर अपहरणकर्ताओं के नाम बदलकर 'शंकर' और 'भोला' रखने का आरोप लगाया है, ताकि कथित तौर पर एक विशिष्ट समुदाय के आतंकवादियों को बचाया जा सके.

ये भी पढ़ें: 'मैंने कहा था- आतंकियों को न करें रिहा', IC-814 हाईजैक पर फारूक अब्दुल्ला का BJP पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget