एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान में होने वाली समिट में शामिल होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर और शाह महमूद कुरैशी, दोनों की हो सकती है मुलाकात- सूत्र

भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री 30 मार्च को दुशांबे में हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. सम्मेलन में अफगानिस्तान के भविष्य पर चर्चा होगी. सूत्रों के अनुसार इस दौरान एस जयशंकर और शाह महमूद कुरैशी के बीच मुलाकात हो सकती है

नई दिल्लीः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने हाल में शांति वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने की बात कही. अब दोनों देशों के विदेश मंत्री मार्च के अंत में आमने-सामने हो सकते हैं. विदेश एस जयशंकर इस महीने के अंत में अफगानिस्तान के मुद्दे पर होने वाली एक मीटिंग में हिस्सा लेने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे जाने वाले हैं. इस मीटिंग में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी हिस्सा लेंगे. सूत्रों के मुताबिक वहां पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की मुलाकात संभव है.

दोनों देशों के विदेश मंत्री 30 मार्च को दुशांबे में हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इसमें अफगानिस्तान के भविष्य पर चर्चा होगी. सूत्रों के अनुसार इस दौरान दोनों के बीच मुलाकात हो सकती है. संभावित द्विपक्षीय बैठक के लिए राजनयिक कदम उठाए जा रहे हैं. सम्मेलन इस्तांबुल प्रोसेस का हिस्सा है, जो एक स्थिर और शांतिपूर्ण अफगानिस्तान के लिए सुरक्षा और सहयोग पर एक क्षेत्रीय पहल है. इसे नवंबर 2011 में तुर्की में लॉन्च किया गया था.

2019 में सार्क विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में नहीं हुई थी बैठक सितंबर 2019 में सार्क विदेश मंत्रियों की न्यूयॉर्क में हुई मीटिंग दोनों की मुलाकात के लिए एक अवसर था लेकिन तब दोनों मंत्रियों से मुलाकात नहीं हुई थी. कुरैशी बैठक में तभी आए थे जब जयशंकर अपना भाषण पूरा करने के बाद चले गए. हाल के समय में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और जनरल बाजवा के बयानों के बाद बदलाव के संकेत मिले हैं. दोनों पक्षों ने संघर्ष विराम समझौते का पालन करने पर सहमति जताई है.

बाजवा ने बातचीत के लिए अनुकूल माहौल पर दिया था जोर जनरल कमर जावेद बाजवा ने दोनों देशों के बीच शांति की दिशा में बातचीत शुरू करने के लिए कश्मीर में "अनुकूल माहौल" बनाने की बात कही है. पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित इस्लामाबाद सिक्योरिटी डायलॉग नामक एक कार्यक्रम में बोलते हुए बाजवा ने यह नहीं बताया कि कश्मीर में "अनुकूल" स्थितियों से उनका क्या अभिप्राय है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह थी कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के बारे में पाकिस्तान की घोषित स्थिति का उल्लेख नहीं किया. इसके साथ न ही बाजवा ने जम्मू-कश्मीर में 5 अगस्त, 2019 को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के मुद्दे पर कोई बदलाव की मांग की.

यह भी पढ़ें

एंटीलिया केस में NIA का एक्शन, देर रात अंबानी के घर के बाहर सचिन वाजे को ले जाकर किया सीन रीक्रिएशन

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से मिले PM मोदी, द्विपक्षीय रक्षा संबंध मजबूत करने पर जताई प्रतिबद्धता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget