एक्सप्लोरर

रूस-यूक्रेन विवाद का असर भारतीय नौसेना की एक्सरसाइज 'मिलन' पर भी पड़ा, जानें कब से होगी शुरू

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जैसे हालात हैं. यही वजह है कि इसका असर दुनिया भर में देखने को मिल रहा है. भारत ने नौसेना की एक्सरसाइज 'मिलन' के लिए रूस समेत तमाम देशों को आमंत्रण दिया था.

यूक्रेन से चल रहे विवाद का असर भारतीय नौसेना की 'मिलन' एक्सरसाइज पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है. शुक्रवार से विशाखापट्टनम में शुरू हो रही 'मिलन' एक्सरसाइज में रूस हिस्सा नहीं ले रहा है. भारतीय नौसेना के मुताबिक, 40 देशों की नौसेनाएं मिलन में हिस्सा ले रही हैं. इनमें से अमेरिका सहित आधा दर्जन देश ऐसे हैं, जिनके युद्धपोत भी एक्सरसाइज में हिस्सा लेने के लिए बंगाल की खाड़ी पहुंच रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक भारत ने रूस को आमंत्रित किया था, लेकिन रूस की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं  मिला है.

समंदर में मित्र-देशों की नौसेनाओं के साथ मेल-मिलाप बढ़ाने और संबंध मजबूत करने के इरादे से भारतीय नौसेना 'मिलन-2022' नाम की एक बड़ी एक्सरसाइज करने जा रही है. खास बात ये है कि मिलन एक्सरसाइज के दौरान सिर्फ बंगाल की खाड़ी में ऑपरेशनल एक्सरसाइज ही नहीं आयोजित की जाएगी, बल्कि विशाखापट्टनम में सभी देशों के नौसैनिकों की एक भव्य 'सिटी-परेड' भी आयोजित की जाएगी. 

भारतीय नौसेना के मुताबिक 25 तारीख से शुरू होने वाली मिलन एक्सरसाइज दो हिस्सों में होगी. पहला हार्बर फेस होगा जो 25 फरवरी से 28 फरवरी तक होगा और दूसरा चरण समंदर में 1-4 मार्च तक होगा. हार्बर फेस में सभी देशों की नौसेनाएं विशाखापट्टनम में सिटी-परेड में हिस्सा लेने के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में हिस्सा लेंगी और नेवल ऑफिसर्स का इंटरेक्शन होगा. इसके अलावा दो दिन के लिए आगरा और बोधगया का टूर भी शामिल होगा ताकि एक दूसरे की सांस्कृतिक विरासत का आदान-प्रदान हो सके. इसके बाद चार दिनों की एक्सरसाइज बंगाल की खाड़ी में होगी.

इस साल की मिलन एक्सरसाइज का ध्येय-वाक्य है कमेरडेरिए, कोहिसन एंड कोलैबोरेशन यानि मेल-मिलाप, एकजुटता और सहयोग. मिलन एक्सरसाइज का ये 11वां संस्करण है. पहली मिलन एक्सरसाइज वर्ष 1995 में हुई थी. उस वक्त भारतीय नौसेना के अलावा चार अन्य देशों की नौसेनाओं ने हिस्सा लिया था. आखिरी मिलन एक्सरसाइज 2018 में हुई थी जिसमें 17 देशों की नौसेनाओं ने हिस्सा लिया था. अभी तक मिलन एक्सरसाइज के सभी संस्करण अंडमान निकोबार में होते आए थे. ये पहली बार है कि सिटी ऑफ डेस्टेनी यानि विशाखापट्टनम में ये युद्धाभ्यास होने जा रहा है. 

यह भी पढ़ेंः राजस्थान के विधायकों की बल्ले-बल्ले, बजट के बाद मिला 90 हजार रुपये का आईफोन और लेदर बैग, पिछली बार मिले थे टैबलेट

नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर बोले देवेंद्र फडणवीस, ये गंभीर मामला, देश के दुश्मनों को दी गई जमीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget