एक्सप्लोरर

राजस्थान के विधायकों की बल्ले-बल्ले, बजट के बाद मिला 90 हजार रुपये का आईफोन और लेदर बैग, पिछली बार मिले थे टैबलेट

राजस्थान में पिछले साल बजट के बाद सभी विधायकों को टैबलेट दिए गए थे, जबकि इसके पहले सभी को लैपटॉप दिए गए थे. इस बार भी विधायकों को बड़ा तोहफा मिला है.

राजस्थान विधानसभा के विधायकों की इस बार बल्ले बल्ले हो गई. विधानसभा में बुधवार को राज्य का साल 2022-2023 का बजट पेश किया गया. बजट के बाद सभी 200 विधायकों को एक लेदर बैग और एक आईफोन-13 दिया गया. एप्पल कंपनी के इस आईफोन की कीमत करीब 90 हज़ार रुपये है. ऐसे 200 फोन मंगवाकर विधायकों को दिए गए है. दरअसल राजस्थान विधानसभा में पिछले कुछ सालों से  परंपरा चली आ रही है कि विधायकों को टेक्नो सेवी बनाने के लिए इस तरह के गेजेट्स बजट के समय वितरित किए जाते है.

पिछले साल बजट के बाद सभी विधायकों को टैबलेट दिए गए थे, जबकि इसके पहले सभी को लैपटॉप दिए गए थे. राज्य सरकार पिछले कई सालों से पेपरलेस बजट को बढ़ावा दे रही है और इसकी वजह से बजट की छपी हुई कॉपी की जगह सभी विधायकों को इस तरह के गेजेट्स में पूरा बजट भाषण फीड करके दिया जाता है. 

गैजेट्स की परंपरा तो अब चलन में आयी है, इसके पहले तक सभी विधायकों को एक एक लेदर ब्रीफकेस में बजट भाषण और दूसरे दस्तावेज दिए जाते थे. लेकिन समय के साथ साथ ये परंपरा अब तकनीकी जानकारी को बढ़ावा देने के नाम पर गेजेट्स में बदलती जा रही है. हालंकि इस बार सीएम अशोक गहलोत में अपने बजट में सरकारी कर्मचारियों, किसानों, महिलाओं समेत सभी वर्ग को खुश करने की कोशिश की है, लेकिन आईफोन पाकर सत्ता और विपक्ष दोनों तरफ के विधायक काफी खुश है.

कई विधायकों ने मोबाइल मिलने के बाद इसे बेहद काम का बताया. बीजेपी के एक विधायक ने कहा कि पिछले साल जो टैब दिया गया था, वो आज भी उसे काम में ले रहे हैं. लेकिन आईफोन ज़्यादा सुविधाजनक है क्योंकि इसे आसानी से अपने साथ रखा जा सकता है. आईफोन के जरिये वो अपने तमाम काम-काज करना सीख जाएंगे और मेल समेत सभी काम आसानी से कर सकेंगे. इन आईफोन की खरीद पर सरकार ने करीब पौने दो करोड़ रुपये खर्च किये हैं.

यह भी पढ़ेंः UP Election 2022: क्या सपा में शामिल हो रही हैं बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी? अखिलेश यादव ने दिया जवाब

UP Election 2022: प्रियंका गांधी का तंज- CM योगी यूपी में बेरोजगार युवाओं का प्रतिशत क्यों नहीं बताते?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget