एक्सप्लोरर

राज्यसभा में पुरूष मार्शल पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाने वाली कांग्रेस की महिला सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रो पड़ीं- Video

Ruckus In Rajya Sabha: केन्द्र इंश्योरेंस बिल लेकर आई थी जबकि विपक्षी दल इसे समिति के पास भेजने की मांग कर रहे थे. जैसे ही बिल सदन में रखा गया MPs ने विरोध करना शुरू किया था.

Ruckus In Rajya Sabha: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में पिछले दिनों जोरदार हंगामा देखने को मिला था. उच्च सदन में 11 अगस्त को हुए हंगामे के दौरान पुरूष मार्शल पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाने वाली कांग्रेस की राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और फुलो देवी नेतम बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भावुक होकर रो पड़ीं. उन्हें पुरूष मार्शलों पर धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया.

गौरतलब है कि इससे पहले, ग्यारह अगस्त की शाम करीब छह बजे संविधान 127वां संशोधन विधेयक 2021 पारित होते ही राज्यसभा में हड़कंप मच गया था. कुछ ही मिनटों में सदन के अंदर विपक्षी सांसदों के भारी विरोध के चलते माहौल गर्म हो गया. जनरल इंश्योरेंस बिजनेस (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक की कॉपी फाड़ दी गई और इसके बाद  बड़ी संख्या में मार्शलों को बुलाया गया. महिला सांसदों ने उन पर हाथापाई का आरोप लगाया. 

केन्द्र सरकार राज्यसभा में इंश्योरेंस बिल लेकर आई थी, जबकि विपक्षी दल इसे चयन समिति के पास भेजने की मांग कर रहे थे. जैसे ही यह बिल सदन में रखा गया सांसदों ने विरोध करना शुरू किया और बिल की कॉपी फाड़ दी. उसके बाद पेपर सस्मित पात्रा के ऊपर फेंक दिया गया, उस वक्त वहीं सदन की अध्यक्षता कर रहे थे.

इसके बाद मार्शल को बुलाया गया ताकि विरोध कर रहे सदस्यो को रोका जा सके. इस दौरान कई महिला सांसदों ने आरोप लगाया कि पुरूष मार्शलों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की. कांग्रेस सांसद छाया वर्मा और फुले देवी नेतम ने यह दावा किया था मार्शलों ने उन्हें धक्का दिया. नेतम ने कहा- "वे बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और जब हम विरोध कर रहे थे उन्होंने धक्का दिया, जिसकी वजह से हम गिर गए."

गौरतलब है कि राज्यसभा में भारी हंगामे को लेकर सात मंत्रियों ने राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी. सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों ने नायडू से मुलाकात की और विपक्षी सदस्यों के कृत्यों को ‘‘अभूतपूर्व और हिंसक’’ बताया. मंत्रियों ने इस संबंध में सभापति को एक ज्ञापन सौंपा. नायडू के साथ बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने सदन में मार्शलों को उनका काम करने से रोके जाने का भी जिक्र किया.

ये भी पढ़ें:

Rajya Sabha Ruckus: पीयूष गोयल और नकवी समेत 7 केंद्रीय मंत्रियों ने की उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात, विपक्षी सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

राज्यसभा हंगामा: विशेष कमेटी करेगी घटना की जांच, कानूनी जानकारों से ली जा रही है राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
Xप्लेन: हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget