एक्सप्लोरर

राज्यसभा हंगामा: विशेष कमेटी करेगी घटना की जांच, कानूनी जानकारों से ली जा रही है राय

मानसून सत्र में कुछ सांसदों के खराब व्यवहार को लेकर उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुलाकात कर चिंता जताई है.

राज्यसभा हंगामा: मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्य सभा में हुए हंगामे की जांच विशेष कमेटी करेगी. बताया जा रहा है कि एक हफ़्ते के भीतर राज्य सभा की घटना की जांच के लिए कमेटी का एलान हो जाएगा. आधा दर्जन से लेकर एक दर्जन सदस्य इस कमेटी का हिस्सा होंगे इस मामले की जांच एथिक्स कमेटी के बजाय स्पेशल कमेटी से कराई जाएगी. फ़िलहाल पूर्व सेक्रेटरी जनरल और क़ानूनी जानकरो से राय ली जा रही है. 

वहीं, मानसून सत्र में कुछ सांसदों के खराब व्यवहार को लेकर उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुलाकात कर चिंता जताई है.

उधर संसद में पक्ष और विपक्ष की लड़ाई के बीच राज्यसभा सचिवालय ने 11 अगस्त को राज्यसभा के अंदर हुए हंगामे पर अपनी रिपोर्ट दाखिल की है. रिपोर्ट के मुताबिक, हंगामे वाले दिन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ तृणमूल कांग्रेस की सांसद डोला सेन ने बदसलूकी की थी. न सिर्फ उनका रास्ता रोका, बल्कि पीयूष गोयल को धक्का भी मारा. जबकि सांसद फूलो देवी नेताम, छाया वर्मा और एलमारण करीम पर मार्शलों के साथ मारपीट करने का आरोप है.

रिपोर्ट में पूरी घटना को मिनट टू मिनट जारी किया गया है

रिपोर्ट में पूरी घटना को मिनट टू मिनट जारी किया गया है. 11 अगस्त की शाम 6:02 से लेकर 7:05 के बीच एक-एक मिनट का ब्यौरा राज्यसभा सचिवालय की रिपोर्ट में पेश किया गया है. इस दौरान महिला मार्शल के साथ हुई घटना और उसे लगी चोट के बारे में भी विस्तार से रिपोर्ट में दर्शाया गया है.

राज्यसभा सचिवालय द्वारा पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार शाम 6 बजे के बाद स्थिति और बिगड़ गई. पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक 6.2 बजे टीएमसी सांसद डोला सेन ने फांसी का फंदा तैयार किया, जबकि 6.4 बजे डोला सेन और सांसद शांता क्षेत्री बेल के पास पहुंचकर हंगामा करने लगे. 6.08 बजे सांसद फूलो देवी, 6.09 बजे छाया वर्मा ने चेयरमैन की टेबल की ओर पेपर फेंके.

सांसद डोला सेन ने दिया था केंद्रीय मंत्रियों को धक्का

6.17 बजे सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह पर वीडियो रिकार्डिंग करने का आरोप है. 6.22 बजे जब राज्यसभा में सरकार के नेता राज्यसभा पीयूष गोयल और प्रहलाद जोशी जब चेयरमैन से मिलकर सदन में दाखिल हो रहे थे, तब सांसद डोला सेन ने दोनों हाथों से पहले उनका रास्ता रोका और बाद में उन्हें धक्का देने का आरोप है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में महिला मार्शल अक्षिता भट को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

बता दें कि मानसून सत्र के दौरान पहले दिन से ही पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी था, जिसकी वजह से पूरे सत्र के दौरान एक भी दिन सदन सुचारू रूप से नहीं चल सका. 11 अगस्त को मामला और बिगड़ गया. राज्यसभा में संविधान की 127वीं अमेंडमेंट बिल और जनरल इंश्योरेंस बिल को किया जाना था, जिसे लेकर विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा.

यह भी पढ़ें-

Punjab: अमृतसर के रणजीत एवेन्यू में मिला हैंड ग्रेनेड, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

Booster Dose: अमेरिका में कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज को मिली मंजूरी, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को दी जाएगी तीसरी खुराक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तूफान से पहले की शांति...', डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या फिर से होगा ईरान पर अटैक?
'तूफान से पहले की शांति...', ट्रंप के सोशल पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या फिर ईरान पर होगा अटैक?
कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, जानें देश के मौसम का हाल
कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, जानें देश के मौसम का हाल
'पहले नीट पेपर लीक, फिर CBSE 12वीं के रिजल्ट में ...', धर्मेंद्र प्रधान पर बरसे राहुल गांधी
'पहले नीट पेपर लीक, फिर CBSE 12वीं के रिजल्ट में ...', धर्मेंद्र प्रधान पर बरसे राहुल गांधी
केरल में शपथ ग्रहण से पहले कैबिनेट की घोषणा, कांग्रेस के चेन्निथला और मुरलीधरन जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल, IUML खेमे से भी बनेंगे मंत्री
केरल में शपथ ग्रहण से पहले कैबिनेट की घोषणा, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के नाम शामिल, IUML खेमे से भी बनेंगे मंत्री

वीडियोज

Golmaal 5 में Akshay Kumar की एंट्री ने बढ़ाई excitement, comic villain role और फीस की चर्चा तेज
Varun Dhawan की फिल्म पर छिड़ा बड़ा विवाद, ‘Chunari Chunari’ गाने को लेकर भिड़े Vashu Bhagnani और Tips Music
Mouni Roy और Disha Patani की सीक्रेट शादी की वायरल खबर ने मचाई हलचल, सामने आया सच
Shehnaaz Gill का RCB cricketer Devdutt Padikkal संग जुड़ा नाम, dating rumours ने मचाई हलचल
Amjad Khan की आखिरी सांसों को याद कर भावुक हुए बेटे Shadaab Khan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, जानें देश के मौसम का हाल
कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, जानें देश के मौसम का हाल
रोहिणी कोर्ट में विवाद के बाद जज का ट्रांसफर, जांच की मांग को लेकर कल हड़ताल पर रहेंगे वकील
रोहिणी कोर्ट में विवाद के बाद जज का ट्रांसफर, जांच की मांग को लेकर कल हड़ताल पर रहेंगे वकील
श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान
श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान
'कोई साथ रहना नहीं चाहता...', सलमान खान को सता रहा अकेलापन? शर्टलेस फोटो शेयर कर कही ये बात
'कोई साथ रहना नहीं चाहता...', सलमान खान को सता रहा अकेलापन? शर्टलेस फोटो शेयर कर कही ये बात
अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, गालिबाफ ने बताया नया वर्ल्ड ऑर्डर, आगबबूला हो जाएंगे ट्रंप!
अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, गालिबाफ ने बताया नया वर्ल्ड ऑर्डर, आगबबूला हो जाएंगे ट्रंप!
तो क्या नवंबर 2026 में खत्म हो रही है दुनिया? अगर सच हुई ये भविष्यवाणी तो कभी नहीं आएगा 2027, खौफ में लोग
तो क्या नवंबर 2026 में खत्म हो रही है दुनिया? अगर सच हुई ये भविष्यवाणी तो कभी नहीं आएगा 2027, खौफ में लोग
Hotel Safety Tips: टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदी होती हैं होटल की ये चीजें, यूज करने से पहले जान लें जरूरी बात
टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदी होती हैं होटल की ये चीजें, यूज करने से पहले जान लें जरूरी बात
Video: कैच पकड़ TIM David ने पंजाबी फैंस के सामने किया Sidhu Moosewala step, वीडियो हो रहा वायरल
कैच पकड़ TIM David ने पंजाबी फैंस के सामने किया Sidhu Moosewala step, वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget