एक्सप्लोरर

Ruckus in Rajya Sabha: राज्यसभा चेयरमैन कहते रहे-खरगे जी, खरगे जी, सदन में तेज आवाज में चिल्लाने लगे कांग्रेस अध्यक्ष- ये मनुवादी हैं, ये मनुवादी हैं

Rajya Sabha Latest Updates: आरएसएस को लेकर दिए खरगे के बयान के बाद सदन में हंगामा बढ़ता गया. इस बीच राज्यसभा के अध्यक्ष धनखड़ ने बहस के दौरान कहा कि क्या RSS का सदस्य होना अपराध है.

Ruckus in Rajya Sabha Live Updates: राज्यसभा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस सांसदों के बीच जोरदार बहस हुई. राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर बात करते हुए राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी नेताओं की ओर से कांग्रेस को लेकर दिए गए गलत बयानों का जिक्र किया. इस दौरान वह काफी गुस्से में नजर आए. मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी को लेकर दिए गए बयान का भी जिक्र किया और विरोध जताया.

मल्लिकार्जुन खरगे की इन बातों को सुनकर सुधांशु त्रिवेदी खड़े होकर विरोध जताने लगे. इस पर सभापति ने उन्हें ये कहकर बैठाया कि उन्हें भी बोलने का समय मिलेगा. मल्लिकार्जुन खरगेे ने अपने भाषण में आगे कहा कि आरएसएस की विचारधारा देश के लिए खतरनाक है. यह मनुवादी है. राज्यसभा में इसको लेकर हंगामा खड़ा हुआ. जेपी नड्डा ने आपत्ति दर्ज करवाने के साथ ही इसे रिकॉर्ड से हटाने की मांग की. 

आरएसएस की बात पर सभापति भी हुए नाराज

आरएसएस को लेकर दिए खरगे के बयान के बाद सदन में हंगामा बढ़ता गया और बीजेपी के कई सांसद नारेबाजी करने लगे. इस बीच राज्यसभा के अध्यक्ष धनखड़ ने बहस के दौरान कहा कि क्या RSS का सदस्य होना अपराध है. एक संस्था जो देश के लिए योगदान दे रही है, जानसेवा का काम कर रही है, ऐसे में उस पर ऐसे आरोप लगाना क्या सही है.

अग्निवीर योजना को खत्म करने की मांग की

मल्लिकार्जुन खरगे भी बहस के दौरान पीछे हटने को तैयार नहीं दिखे. खरगे ने नड्डा के विरोध पर कहा कि आप सौ बार कहिये और मैं भी सौ बार कहूंगा कि आरएसएस की विचारधारा देश के लिए खतरनाक है. इसके बाद उन्होंने अग्निवीर योजना खत्म करने की मांग की. उन्होंने कहा सभापति से कहा कि आप किसान परिवार को अच्छे से जानते हैं. मैं आपसे पूछता हूं कि क्या यह सही है. 

ये भी पढ़ें

Pakistan Crime News: पाकिस्तान में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को दीवार में चुनवा दिया जिंदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget