एक्सप्लोरर

पाकिस्तान टूटने की कगार पर, उन्हें लगता है कि..., पहलगाम आतंकी हमले पर बोले राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के नेता

Pahalgam Terror Attack: आरएसएस से जुड़े संगठन के नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आवाज उठनी चाहिए कि हम पहले हिंदुस्तानी हैं फिर हम कश्मीरी, डोगरी, पंजाबी हैं.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरा देश गुस्से में है. देश की जनता आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है. इस बीच धर्म पूछकर लोगों को गोली मारने को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े संगठन राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है. 

आतंकवाद के सबक सिखाना चाहिए- इंद्रेश कुमार

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा, "यह शर्मनाक, घिनौना और अपमानजनक है. क्रूरता की कोई सीमा नहीं है इसलिए इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है और जो लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इसमें शामिल हैं, उन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए. जम्मू-कश्मीर में आवाज उठनी चाहिए कि हम पहले हिंदुस्तानी हैं फिर हम कश्मीरी, डोगरी, पंजाबी हैं. हमें इस आवाज से मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए."

'धर्म पूछकर मारने का षड्यंत्र समझना होगा'

इंद्रेश कुमार ने कहा, "जनता ने पाकिस्तान और पाकिस्तान समर्थित आतंकियों को सबक सिखाने के लिए बड़ी मांग की है. जब आतंकवाद का अपना धर्म नहीं है और उसने धर्म पूछकर मारा तो इस षड्यंत्र को समझना होगा." इस आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी के सिर और हाथ-पैर गायब नजर आ रहे हैं. कांग्रेस ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "जिम्मेदारी के समय GAYAB."

कांग्रेस के इस पोस्ट पर भी इंद्रेश कुमार ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "कांग्रेस के नेताओं को खाना तभी हजम होता है जब वे प्रधानमंत्री को गाली देते हैं. अगर सेना लड़ने जा रही है तो वे सेना के कमांडर का विरोध करेंगे. वे समाज में कोई अच्छा काम नहीं करेंगे, बल्कि अच्छे काम करने वालों को बदनाम करेंगे. यह उनका राजनीतिक तरीका बन गया है, जो बहुत निंदनीय है."

पाकिस्तान टूटने की कगार पर- इंद्रेश कुमार

पाकिस्तान को लेकर आरएसएस नेता ने कहा, "आज पाकिस्तान इस कगार पर खड़ा है कि सिंध, बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, पीओजेके, पंजाब (पाकिस्तान) उससे आजादी की मांग कर रहे हैं. पाकिस्तान टूटने की कगार पर खड़ा है. उन्हें लगता है कि भारत के खिलाफ नफरत पैदा करके वे खुद को बचा लेंगे लेकिन ऐसा संभव नहीं है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget