एक्सप्लोरर

RSS नेता मनमोहन वैद्य ने कहा- 'पीएम मोदी की जीत राष्ट्रवाद की नहीं, राष्ट्रीय अभिव्यक्ति की जीत है'

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को लगातार दूसरी बार सफलता मिली है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की जनता ने भरोसा जताया है. इस बार के चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए को 353 सीटें मिली हैं. इस जीत पर आरएसएस के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य का कहना है कि ये राष्ट्रवाद की नहीं, राष्ट्रीय अभिव्यक्ति की जीत है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता मनमोहन वैद्य ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत राष्ट्रवाद की नहीं, राष्ट्रीय अभिव्यक्ति की जीत है. उन्होंने जीत के पीछे राष्ट्रवाद की अवधारणा खारिज किया है और कहा कि वो ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि राष्ट्रवाद पश्चिम की संकल्पना है. मनमोहन वैद्य ने ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संचार शाखा इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र (आईवीएसके) की ओर से शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कही.

आरएसएस नेता मनमोहन वैद्य ने कहा कि कई समाचार प्रकाशनों ने लोकसभा चुनाव के परिणामों को राष्ट्रीय अभिव्यक्ति की बजाए राष्ट्रवाद की जीत बताई है. इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “अगर मैं इन प्रकाशनों का संपादक होता तो मैं लोकसभा चुनाव के नतीजों की व्याख्या राष्ट्रीय अभिव्यक्ति के तौर पर करता.” उन्होंने राष्ट्रवाद को पश्चिमी अवधारणा बताते हुए कहा कि यह शब्द पश्चिम में राष्ट्रों के विस्तारवादी नजरिए की ओर इशारा करते हैं. वैद्य ने कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा कि हिंदू कभी भी कट्टरपंथी नहीं हो सकते.

आरएसएस नेता मनमोहन वैद्य ने कहा, “हिंदू कभी भी कट्टरपंथी नहीं हो सकते, वे मुखर और आक्रामक हो सकते हैं. यही बात संघ के कार्यकर्ताओं के साथ भी है कि वे भी कट्टरपंथी नहीं हो सकते. वे समर्पित और प्रतिबद्ध हो सकते हैं.” आध्यात्म को भारत की विशेषता बताते हुए वैद्य ने कहा कि सभी धर्मों को एक समान मानना भारत की आध्यात्मिकता है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पत्रकार अपने काम के जरिए समाज में बदलाव ला सकते हैं. उन्होंने कहा कि जो बिकता है वही प्रकाशित करना आदर्श पत्रकारिता का उदाहरण नहीं है.

BJP का शनिवार से देशव्यापी सदस्यता अभियान, दिल्ली में 14 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

IndVsEng: जीत के साथ भारत चाहेगा सेमीफाइनल में प्रवेश, मेजबान की नजर टूर्नामेंट में बने रहने की

कांग्रेस में इस्तीफों की होड़: सांसद बाजवा ने सभी मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्षों, सीडब्ल्यूसी सदस्यों का इस्तीफा मांगा

जम्मू-कश्मीर: बम बम भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई इस साल की अमरनाथ यात्रा, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार आज 'मन की बात' करेंगे PM मोदी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget