एक्सप्लोरर

किताब के विमोचन पर पहुंचे इंद्रेश कुमार बोले- पुरानी सरकारों ने नहीं दिया सुभाष और पटेल को सम्मान

संघ प्रचारक आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस और अन्य पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने सुभाष, पटेल को सम्मान नहीं दिया क्योंकि कांग्रेस को डर रहता था कि वो बैक ड्रॉप में चली जाएगी.

नई दिल्ली: लक्ष्मीनारायण भाला द्वारा लिखी गई किताब 'हमारा संविधान: भाव एवं रेखांकन' का विमोचन आज दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में हुआ. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, अर्जुनराम मेघवाल, संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार, केएन गोविंदाचार्य, श्याम जाजू इत्यादि पहुंचे.

इस मौके पर राजस्थान के बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल भी पहुंचे और अपने भाषण में मोदी सरकार की जमकर तारीफ करते मिले. मेघवाल कहते हैं कि "2015 में नरेंद्र मोदी जब प्रथम बार शासन में आए तो 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. भारत के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की तरफ से नोटिफिकेशन निकला कि इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाए क्योंकि इस ही दिन संविधान अंगीकृत हुआ था. तब से लेकर बहुत संस्थाएं इस दिन को यादगार रूप से मना रही हैं."

8वें स्थापना दिवस पर आम आदमी पार्टी ने 'केजरीवाल फिर से' कैंपेन लांच किया

मेघवाल ने "हमारा संविधान" किताब को अब तक संविधान पर लिखी गई किताबों से बेहतर कहा. उन्होंने कहा कि लोग ऐसा मानते हैं कि संविधान वो है जो हमें किताबों कि दुकान पर मिलता है. लेकिन 2014 में मोदी जी के सत्ता में आने के बाद हमने जितनी भी बार एग्जीबिशन लगाई ,उसमें असली संविधान को रखने का प्रयास किया. हमने ये दिखाने का प्रयास किया कि इसमें जिस तरह से भारतीय संस्कृति और भारतीय सभ्यता से जुड़े जितने भी पहलू हैं उन्हें चित्रों के माध्यम से दर्शाया जाए. भारत 15 अगस्त 1947 को ही आजाद नहीं हुआ इस से पहले भी यह राष्ट्र रहा है और आजाद होने के बाद बहुत समर्थ राष्ट्र बनने की उसकी परिकल्पना है. अतीत की विरासत है हमारे पास.

फिर याद आया पूरी दुनिया को रुला देने वाला क्रिकेट खिलाड़ी, तीन दिन बाद है जन्मदिन

उन्होंने कहा कि संविधान बनाते समय सोशलिस्ट और सेक्युलर शब्द को जोड़ने की लेकर बहस हुई थी. संविधान निर्मात्री सभा में केटी शाह जिन्होंने सुझाव दिया था कि प्रिएंबल के सेक्युलर शब्द को जोड़ा जा सकता है. इस पर अम्बेडकर ने उत्तर दिया था कि आखिर हम क्यों किसी की नकल करेंगे. अगर पाकिस्तान मुस्लिम राष्ट्र बन रहा है तो बनने दो उसे, हम उस से डरें क्यों? हमारा स्वभाव ही सेक्युलर है. अम्बेडकर ने कहा था कि हमें भारत के लोगों पर विश्वास करना चाहिए.

मारुति सुजुकी आल्टो ने बनाया नया रिकॉर्ड, बिक्री 38 लाख के पार

कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे संघ प्रचारक आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस और अन्य पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत में अब तक जो सरकारें रहीं उनका आंतरिक वैमनस्य बेहद विचित्र था. उन्होंने सुभाष, पटेल को सम्मान नहीं दिया क्योंकि कांग्रेस को डर रहता था कि वो बैक ड्रॉप में चली जाएगी. कांग्रेस ने अम्बेडकर को राजनीतिक वोट के लिए भुनाया और इसके अतिरिक्त डस्टबिन में डाल कर रखा. उनको हर समय भय रहता था कि हमारा वोट हिल जाएगा लेकिन अब सत्ता ऐसी है कि जिन जिन के असल योगदान हैं उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं.

राजस्थान: शहरी सरकार बनाने में कांग्रेस की चली, 35 निकायों में बना पार्टी का बोर्ड

भारत विश्व का एकमात्र देश है जिसने हर तरह के उतार चढ़ाव को झेला है. हमारे देश की विविधिताओं को विभिन्नताओं में बदल दिया गया. हमारी विविधिताएं ही हमारी खूबसूरती और खुशबू है. आरएसएस नेता ने मोदी सरकार के आने के बाद हुई उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए कहा 2019 में बहुत शुभ काम हुए है, ट्रिपल तलाक़ का कानून, अपराध से मुक्त भारत हुआ, कॉरिडोर खुल गया. जब हम POK को और चीन के कब्जे वाले भारत को भारत के मानचित्र में प्रकाशित कर सकते हैं और दुनिया का कोई भी राष्ट्र इस से असहमत ना हो तो हमें समझ आ जाना चाहिए कि भारत का भाग्योदय प्रारंभ हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
EC विवाद: TMC-CPM के साथ आने पर बोलीं अग्निमित्रा पॉल - 'ममता ने खुद को बचाने...'
EC विवाद: TMC-CPM के साथ आने पर बोलीं अग्निमित्रा पॉल - 'ममता ने खुद को बचाने...'
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
अभिजीत दीपके का CM हिमंत को अल्टीमेटम - 'अगर आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो...'
अभिजीत दीपके का CM हिमंत को अल्टीमेटम - 'अगर आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान
UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत

Embed widget