एक्सप्लोरर

RSS का 'केशव कुंज' बनकर तैयार, करीब 150 करोड़ की लागत से बना है कार्यालय

RSS कार्यालय में 3 टॉवर बनाए गए हैं. जिनमें मंदिर से लेकर अस्पताल तक है. संघ के इस कार्यालय का निर्माण यूनिटी ग्रुप और ऑस्पीसियस ग्रुप ने मिलकर किया है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दिल्ली प्रांत का कार्यालय 'केशव कुंज' बनकर तैयार हो गया है. 2016 में शुरू किया गया निर्माण कार्य 2024 में पूरा हुआ. अब इस कार्यालय में संघ के पदाधिकारियों ने बैठना शुरू कर दिया है. दिल्ली के झंडेवालान मंदिर से सटे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय केशव कुंज को 2016 में पूरी तरह से डिमॉलिश करके पुनर्निर्माण शुरू किया गया था. 

करीब 17,000 गज क्षेत्र में कार्यालय बनाया गया है, जिसमें करीब 5 लाख स्क्वायर फीट में निर्माण किया गया है. कार्यालय में 3 टॉवर बनाए गए हैं. एक टॉवर में पदाधिकारी के बैठने की व्यवस्था, इसके अलावा पुस्तकालय, चिकित्सालय, 2 हाईटेक ऑडिटोरियम, दो बड़े मीटिंग हाल, समेत पुस्तक बिक्री केंद्र भी रखा गया है. दूसरे टॉवर में हनुमान मंदिर, भोजनालय के अलावा स्वयंसेवकों के रहने के लिए कमरे बनाए गए हैं. तीसरे टॉवर में बाहर से दिल्ली प्रवास पर आने वाले स्वयंसेवकों के लिए कमरे बनाए गए हैं. 

तीनों टॉवर में कुल 300 कमरे 
संघ के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कार्यालय के निर्माण में देशभर के 75 हजार लोगों ने आर्थिक योगदान दिया है और करीब 150 करोड़ की लागत से कार्यालय बनकर तैयार हुआ है. कार्यालय का निर्माण यूनिटी ग्रुप और ऑस्पीसियस ग्रुप ने मिलकर किया है. कार्यालय में 2 बड़े हॉल बनाए गए हैं जिसमें 650 और 463 लोगों के बैठने की व्यवस्था है. 

5 बेड का अस्पताल भी बनाया गया
RSS कार्यालय के अंदर पानी जल बोर्ड और बिजली के लिए सोलर प्लांट लगाया गया है. सीवेज के लिए HTP plant लगाया है. कार्यालय की दसवी मंजिल पर लाइब्रेरी है जिसमें अभी तक 8,500 किताबें संगृहीत की गई हैं. कार्यालय में 5 बेड का एक अस्पताल भी बनाया गया है और नीचे डिस्पेंसरी है. तीसरा टॉवर देश भर के लोगों के लिए है, जिसमें चालीस कमरे बनाए गए हैं.

CISF करेगी सुरक्षा
संघ की शाखा के लिए बीच में एक बड़ा मैदान छोड़ा गया है जहां पर डॉक्टर हेडगेवार की एक बड़ी मूर्ति भी लगाई गई है. हनुमान मंदिर पहले की तरह स्थापित किया गया है. संघ कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था अभी सीआईएसएफ के हाथों में है. निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सुरक्षा में दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ की जॉइट टीम लगी थी.

ये भी पढ़े:

आज हुए लोकसभा चुनाव, तो कितनी सीटें जीतेगी बीजेपी और कांग्रेस, चौंका रहे सर्वे के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget