एक्सप्लोरर

'वॉर ऑफ पोजिशन', इंद्रेश कुमार के बयान पर मनोज झा बोले- रामद्रोही कोई नहीं...

Manoj Jha Attack Indresh Kumar: आरजेडी सांसद मनोज झा ने इंद्रेश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने आधा सच कहा है. एक जेब में महात्मा गांधी की फोटो और दूसरी में नाथूराम गोडसे... ऐसे नहीं चलता.

RSS Indresh Kumar Statement: आरएसएस के नेता इंद्रेश कुमार के बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद ने इंद्रेश कुमार के बयान की निंदा की है. उन्होंने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मनोज झा ने कहा कि अभी वॉर ऑफ पोजिशन चल रहा है. इंद्रेश जी को एक बात कहना चाहता हूं कि रामद्रोही कोई नहीं है. मर्यादापुरूषोत्तम के चरित्र को मानते हैं जो बापू मानते थे. बाकि होइहे वही जो राम रचि राखा.

मनोज झा ने इंद्रेश के बयान पर कहा, "उन्होंने आधा सच कहा है. मैं 241 सीट वाली बात समझ सकता हूं. आप 234 सीटें जीतने वालों को 'राम द्रोही' नहीं कह सकते. भगवान राम 'मर्यादा पुरुषोत्तम' हैं. इंद्रेश जी, आपको इसका अंदाजा नहीं है. एक जेब में महात्मा गांधी की फोटो और दूसरी जेब में नाथूराम गोडसे की फोटो... ऐसे नहीं चलता. भारतीय लोकतंत्र जीवंत है... यह आपको 241 से 2 सीटों तक पहुंचा सकता है. इसलिए इस लोकतंत्र में अहंकार, मैं मुजरा और भैंस चोर ये सब मत करिए."

क्या कहा था इंद्रेश कुमार ने

इंद्रेश कुमार ने बगैर नाम लिए पहले तो भाजपा को निशाने पर लिया और कहा कि जो अहंकारी बन गए, भगवान राम ने उन्हें 241 पर रोक दिया. दरअसल, बीजेपी को लोकसभा चुनाव 2024 में 240 सीटें मिली हैं. उन्होंने आगे कहा कि राम सबके साथ न्याय करते हैं. जिस पार्टी ने घमंड किया, उसे पूरी ताकत नहीं दी. उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट को देख लीजिए. जिन्होंने राम की भक्ति की, उन्हें अहंकार आ गया और वह पार्टी 241 पर सिमट गई. उन्हें जो पूर्ण बहुमत मिलना चाहिए था, जो शक्ति मिलनी चाहिए थी, अहंकार की वजह से भगवान ने उन्हें रोक दी."

बीजेपी के बाद इंद्रेश कुमार ने इंडिया गठबंधन का भी नाम लिए बिना हमला किया था. उन्होंने कहा था कि जिन्होंने राम का विरोध किया, उन्हें बिल्कुल भगवान ने शक्ति नहीं दी. सब मिलकर भी नंबर 2 पर खड़े रह गए. प्रभु राम का न्याय विचित्र नहीं है, सत्य और आनंददायक है. जिनकी राम के प्रति आस्था नहीं थी, उन सबको 234 पर रोक दिया.

ये भी पढ़ें

Maharashtra News: महाराष्ट्र में गरमाया चुनावी माहौल, NDA में पड़ी 'फूट' तो I.N.D.I.A. में भी बिगड़ी बात, जानें क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय
जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पास, की ये 3 बड़ी मांग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पास, की ये 3 बड़ी मांग
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
INDIA Bloc March Live: 'मुझे कोलकाता जाना है', इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी
LIVE: 'मुझे कोलकाता जाना है', इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget