एक्सप्लोरर

'...उनके मंसूबों को नाकाम करने की जरूरत', हिंदुत्व का जिक्र कर RSS की प्रतिनिधि सभा ने पारित किया प्रस्ताव

RSS Meeting Haryana: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी वार्षिक प्रतिनिधि सभा की बैठक में भारत की अर्थव्यवस्था, आजादी के बाद मिली उपलब्धियों का भी जिक्र किया.

RSS Meeting: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की वार्षिक आम सभा बैठक का हरियाणा (Haryana) के पानीपत में आयोजन किया गया. इस दौरान सोमवार (13 मार्च) को आरएसएस ने प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि कुछ ताकतें समाज में आपसी अविश्वास और अराजकता पैदा करने की साजिश रच रही हैं, उनके मंसूबों को नाकाम करने की जरूरत है. इसमें आगे कहा गया कि विदेशी आक्रमणों और संघर्ष के काल में देश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ. सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व धार्मिक व्यवस्थाओं को गहरी चोट पहुंची. 

आरएसएस ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर पूरे देश ने इस संघर्ष में योगदान देने वाले जननायकों, स्वतंत्रता सेनानियों और मनीषियों को याद किया. आजादी मिलने के बाद हमने अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनकर उभर रही है. भारत के सनातन मूल्यों के आधार पर होने वाले नवोत्थान को विश्व स्वीकार कर रहा है. ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की अवधारणा के आधार पर विश्व शांति, विश्व बंधुत्व और मानव कल्याण के लिए भारत अपनी भूमिका निभाने के लिए अग्रसर है. 

"बाहरी ताकतों के मंसूबों को विफल करना होगा"

संकल्प में आगे कहा गया कि अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा इस बात को रेखांकित करना चाहती है कि जहां अनेक देश भारत की ओर सम्मान और सद्भाव रखते हैं, वहीं भारत के इस बढ़ते प्रभाव को विश्व की कुछ शक्तियां स्वीकार नहीं कर पा रही हैं. हिंदुत्व के विचार का विरोध करने वाली देश के भीतर और बाहर की अनेक शक्तियां समाज में अविश्वास, अराजकता पैदा करने के लिए नए-नए षड्यंत्र रच रही हैं. हमें इन सबके प्रति जागरूक रहते हुए उनके मंसूबों को भी विफल करना होगा.

हरियाणा में हो रहा बैठक का आयोजन

इससे पहले रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी वार्षिक प्रतिनिधि सभा की बैठक में समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव, समाजवादी नेता शरद यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता शांति भूषण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी आदि को श्रद्धांजलि दी थी. आरएसएस की वार्षिक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन-दिवसीय बैठक रविवार (12 मार्च) से हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा में शुरू हुई थी. 

ये भी पढ़ें- 

MEA Report: 'चीन से संबंध जटिल', विदेश मंत्रालय ने सालाना रिपोर्ट में कहा, पाकिस्तानी साजिश का भी किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget