एक्सप्लोरर

'हमें अल्पसंख्यकों पर सलाह मिलती है, लेकिन दुनिया में जो हो रहा' इस्लामिक देशों पर क्या बोले मोहन भागवत

Mohan Bhagwat News: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू सेवा महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर भारत की भूमिका, विश्व शांति, अल्पसंख्यक मुद्दे, सेवा भाव, और जनसंख्या घटने की चिंताओं पर बात की.

RSS chief Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत को अक्सर अपने अल्पसंख्यकों के मुद्दों का समाधान करने की सलाह दी जाती है, लेकिन अब हम देख रहे हैं कि दूसरे देशों में अल्पसंख्यक समुदाय किस स्थिति का सामना कर रहे हैं. भागवत ने यहां ‘हिंदू सेवा महोत्सव’ की शुरुआत के अवसर पर यह भी कहा कि विश्व शांति की बात करके आधिपत्य स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व शांति के बारे में बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं. हमें (भारत) भी विश्व शांति के बारे में सलाह दी जा रही है, लेकिन साथ ही, युद्ध भी नहीं रुक रहे. हमें अक्सर अपने देश में अल्पसंख्यकों के बारे में चिंता करने के लिए कहा जाता है जबकि हम देख रहे हैं बाहर अल्पसंख्यक किस तरह की स्थिति का सामना कर रहे हैं.’’ हालांकि आरएसएस प्रमुख ने पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का कोई उल्लेख नहीं किया, लेकिन आरएसएस शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद हाल के हफ्तों में बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त कर चुका है.

'दुनिया इस धर्म को भूल गई'
भागवत ने कहा, ‘‘मानव धर्म सभी धर्मों का शाश्वत धर्म है, जो विश्व धर्म है. इसे हिंदू धर्म भी कहा जाता है. हालांकि, दुनिया इस धर्म को भूल गई है. उनका धर्म एक ही है, लेकिन वे भूल गए, और उसके कारण, आज हम पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं समेत विभिन्न प्रकार की समस्याएं देख रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि हमारे देश के बाहर बहुत से लोग सोचते हैं कि भारत के भूमिका निभाए बिना विश्व शांति संभव नहीं है. आरएसएस प्रमुख भागवत ने कहा, ‘‘उनका मानना ​​है कि यह केवल भारत और इसकी समृद्ध परंपरा ही है जो ऐसा कर सकती हैं, जिस तरह से 3,000 वर्षों से हुआ है. दुनिया की इस आवश्यकता को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है.’’

'प्रचार करने में उदासीन रहते हैं हम'
हिंदू सेवा महोत्सव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी धारणा है कि केवल बाहर से लोग ही भारत आये और सेवा के लिए खुद को समर्पित किया. भागवत ने कहा, ‘‘वास्तविकता यह है कि सनातन धर्म के विभिन्न संप्रदायों के सभी संतों की संचयी सेवा, बाहर से आए लोगों द्वारा की गई कुल सेवा से कहीं अधिक है. केवल एक चीज है, हम समाज के लिए जो कुछ भी करते हैं उसका अत्यधिक प्रचार नहीं करते हैं. हम प्रचार करने में उदासीन रहते हैं.’’ उन्होंने कहा कि भारतीयों के ‘‘सेवा भाव’’ का प्रदर्शन न करने से, लोगों ने यह धारणा बना ली कि ‘‘हम कुछ नहीं कर सकते.’’

भागवत ने कहा, ‘‘जब अंग्रेजों ने हम पर शासन किया, तो उन्होंने हमें सिखाया, और हाल तक हम वही चीजें सीख रहे हैं. बाहर से लोग एक के बाद एक आए और हमें हराकर शासक बन गए. उनकी आज्ञा का पालन करना हमारा चरित्र बन गया. जैसे ही ये लोग बाहर से आए और हमें सिखाने लगे, हम अपनी समृद्ध विरासत, प्राचीन ज्ञान को भूल गए.’’

'हमारी जनसंख्या घट रही'
मोहन भागवत ने लोगों को ‘सिर्फ खुद के बारे में सोचने’ के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि इससे जनसंख्या में गिरावट आ रही है. वे यहां ‘हिंदू सेवा महोत्सव’ के उद्घाटन को संबोधित कर रहे थे. आरएसएस प्रमुख ने कहा, “सिर्फ खुद के बारे में सोचने वाले लोग परिवार नहीं चाहते. वे सोचते हैं शादी क्यों करनी चाहिए, उन्हें किसी का गुलाम क्यों बनना चाहिए. हां, करियर भी महत्वपूर्ण है लेकिन किसी को सिर्फ और सिर्फ खुद के बारे में नहीं सोचना चाहिए क्योंकि व्यक्ति समाज, पर्यावरण, ईश्वर और देश के कारण है और हम उनके बहुत आभारी हैं. इस वजह से हमारी संख्या (जनसंख्या) घट रही है. इसके लिए कोई और कारण नहीं है.”

भागवत ने कुछ दिन पहले जनसंख्या वृद्धि दर में गिरावट पर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था कि अगर जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 से कम हुई तो समाज खत्म हो जाएगा. इस बीच, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरी महाराज ने बृहस्पतिवार को पुणे में हिंदू सेवा महोत्सव के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का संदेश तो सभी समझ गए हैं लेकिन एक और बात जो सभी को समझनी चाहिए वह है ‘घटेंगे तो भी कटेंगे’. उन्होंने कहा, “इसलिए हिंदुओं की संख्या में वृद्धि होनी चाहिए.”

यह भी पढ़ें- Complaint Against Rahul Gandhi: अगर BJP की शिकायत पर राहुल के खिलाफ हुआ केस तो कितने साल की सजा का है प्रावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget