एक्सप्लोरर

भारत में जब तक एक भी हिंदू है, तब तक भारत हिंदू राष्ट्र ही रहेगा- मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साफ कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है क्योंकि हिंदुत्व भारत की रग-रग में है. और जब तक इस देश में एक भी हिंदू है तब तक भारत हिंदू राष्ट्र ही रहेगा.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साफ कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है क्योंकि हिंदुत्व भारत की रग-रग में है. और जब तक इस देश में एक भी हिंदू है तब तक भारत हिंदू राष्ट्र ही रहेगा. उन्होंने डॉ हेडगेवार का उदाहरण देते हुए भी कहा डॉ हेडगेवार ने कहा था भारत हिंदू राष्ट्र है. इस तथ्य के अलावा कुछ भी बदल सकता है.

दरअसल संघ प्रमुख अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री सुनील अंबेकर की किताब दी आरएसएस रोडमैप्स फॉर 21 सेंचुरी का विमोचन करने आए थे. दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में संघ प्रमुख ने किताब का विमोचन किया और इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित भी किया.

संघ प्रमुख ने कहा कि किताब का नाम भी आरएसएस रोडमैप्स किया गया है. सभी स्वयंसेवक संघ के प्रति अपनी जिम्मेदारी रखते हैं. संघ के स्वयंसेवक अपना स्वतंत्र मत भी रख सकते हैं. रखते भी हैं, लेकिन सहमति के बाद ही वह अपना मत रखते हैं क्योंकि संघ में सहमति से ही सबकुछ चलता है. इसके लिये कोई दबाव भी नहीं होता है.

अगर लेट हुई लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस तो मुआवजा देगी आईआरसीटीसी

अपनी बात रखने के लिए सब लोग स्वतंत्र हैं लेकिन संघ की परंपरा है कि हर छोटे-बड़े विषय में सहमति लेनी जरूरी होती है. संघ प्रमुख ने किताब की प्रामाणिकता पर भी मुहर लगाते हुए कहा कि सुनील आंबेकर ने जो लिखा है, अपने अनुभव के आधार पर उससे मैं सहमत हूं.

सामाजिक ढांचे पर बातचीत करते हुए संघ प्रमुख ने कहा संघ चाहता है इस देश में हर वर्ग के लोग एक समाज में रहे, एक होकर रहें. जो भी इस देश को मानता है इस देश के प्रति अपनी अच्छी भावना रखता है, वह संघ के विचारों को भी मानता है. क्योंकि संघ भी वही चाहता है.

हरियाणा चुनाव: पांच साल में दो गुनी हुई सीएम खट्टर की संपत्ति, कुल 1 करोड़ 27 लाख 985 के हैं मालिक

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है. इसे बार-बार कहने यह समझने की जरूरत नहीं. दुनिया में भारत ही है जो हिंदुत्व के हिसाब से चलता है. संघ के कामकाज का जिक्र करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि संघ को समझना है तो संघ के अंदर आना पड़ेगा. कम से कम 2 से ढाई साल तो बिताना ही चाहिए. तब जाकर आपकी कुछ राय बनेगी. आप संघ को समझ पाए या ना पाएं लेकिन संघ के प्रति आपकी गलतफहमी जरूर दूर हो जाएगी.

तथाकथित संघ विचारकों पर भी बोला हमला

संघ प्रमुख ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आजकल देखता हूं बहुत से संघ विचारक और संघ के जानकार बोलते दिखाई पड़ते हैं. यह लोग कहां से आ गए पता नहीं, क्योंकि 30 साल का सफर तय करने के बाद भी डॉ हेडगेवार ने कहा था कि मैं समझ नहीं पाया संघ में है क्या. जब डॉक्टर हेडगेवार 30 साल में जो चीज नहीं समझ पाए वह बातें यह संघ विचारक कैसे समझ जाते हैं? यह मेरी समझ से परे है.

नाथूला बॉर्डर: गर्मजोशी से मिले भारत-चीन के सैन्य कमांडर्स, चीनी राष्ट्रपति की यात्रा से पहले अहम मुलाकात

किताब के विमोचन के मौके पर संघ प्रमुख के अलावा कई महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे. अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन के अलावा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, संजीव बालियान, प्रहलाद पटेल, थावरचंद गहलोत, पूर्व भाजपा संगठन मंत्री रामलाल, संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, प्रचार प्रमुख अरुण कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget