एक्सप्लोरर

‘संघ किसी पर दबाव नहीं डालता’, सरकार पर प्रेशर डालने का सवाल उठाने वालों को मोहन भागवत का जवाब

RSS Chief Mohan Bhagwat: मोहन भागवत ने कहा कि स्वयंसेवक अनेक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं. उनका काम उनका है, उसका श्रेय उन्हें है, संघ को नहीं. लेकिन कहीं कमी रह जाती है तो संघ की बदनामी होती है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर सरसंघचालक मोहन भागवत ने संघ की ओर से आयोजित किए गए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संघ समाज को जोड़ने का काम करता है, लेकिन किसी संगठन के कामकाज में सीधा हस्तक्षेप नहीं करता. मौजूदा परिदृश्य में यह बयान इस वजह से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि कई मौकों पर विपक्ष सरकार पर इसी बात को लेकर हमलावर रहता है कि सरकार संघ के इशारे पर काम करती है.

मोहन भागवत ने साफ किया कि संघ का काम सरकार में दखल देना नहीं है. उन्होंने कहा “स्वयंसेवक अनेक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं. उनका काम उनका है, उसका श्रेय उन्हें है, संघ को नहीं. लेकिन अगर कहीं कमी रह जाती है तो संघ को बदनामी झेलनी पड़ती है. संघ स्वयंसेवकों को नियंत्रित नहीं करता न डायरेक्टली, न रीमोटली. जो काम करने वाला है, वह स्वतंत्र है. हमारा दबाव उन पर नहीं है. वे जो समझते हैं, अनुभव करते हैं उसी हिसाब से काम करते हैं.” भागवत ने कहा कि संघ किसी संगठन को कंट्रोल करने का गुट नहीं है बल्कि पूरे भारत को संगठित करने का प्रयास है.

जिसे हिंदू नाम लगाना है, उसे देश के प्रति रहना होगा जिम्मेदार- भागवत

कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत ने हिंदू शब्द को लेकर भी अपने विचार रखें. मोहन भागवत ने कहा कि हिंदू शब्द बाहर से आया, लेकिन यह हमारी परंपरा को व्यक्त करता है. उन्होंने कहा कि भारत के सभी धर्मों और मतों को मानने वालों की परंपरा स्वीकार करने और सम्मान देने की रही है. उन्होंने कहा, “जिसको हिंदू नाम लगाना है उसको इस देश के प्रति जिम्मेदार रहना पड़ेगा. हमारे देश में कन्वर्टेड मुसलमान हैं, सब इसी मिट्टी के बने हैं. मिलजुलकर रहो, फालतू झगड़ा क्यों करते हो.”

हिंदू पहचान सभी को साथ लेकर चलने वाली सोच है- भागवत

भागवत ने कहा, “जब हम हिंदू राष्ट्र कहते हैं तो इसका मतलब किसी को बाहर करना नहीं है. हिंदू पहचान केवल हिंदुओं तक सीमित नहीं बल्कि सभी को साथ लेकर चलने वाली सोच है. भारत की पहचान समन्वय और एकता में विविधता से है, न कि संघर्ष से. 40,000 साल से भारतवर्ष का डीएनए एक है और अखंड भारत की यही पहचान है.”

उन्होंने कहा, “हिंदू बनाम ऑल जैसी सोच सही नहीं है, पहले खुद को हिंदू कहने वाले लोगों को अपना जीवन अच्छा बनाना चाहिए. जब वे संगठित होंगे, तो जो लोग हिंदू नहीं कहते, वे भी साथ आएंगे. हम यह नहीं मानते कि एक होने के लिए सबका एक जैसा होना जरूरी है.”

अलग-अलग विचारों की एक मुद्दे पर सहमति बनना ही प्रगति है- भागवत

भागवत ने लोकतांत्रिक परंपरा की ओर इशारा करते हुए कहा, “142 करोड़ की आबादी में मत अलग होना कोई अपराध नहीं है. लेकिन जब अलग-अलग विचारों को सुनकर किसी मुद्दे पर सहमति बनती है तो वही प्रगति है.” भागवत ने यह भी साफ किया कि केवल संघ के कारण देश बचा, यह कहना सही नहीं है. देश का दायित्व पूरे समाज का है सरकार, नेता, पार्टी और जनता सबको अपना काम करना होगा. संघ केवल समाज को संगठित करने का प्रयास करता है."

यह भी पढ़ेंः मैसूर दशहरा पर बवाल! सरकार ने बानू मुश्ताक को दिया न्योता तो भड़की बीजेपी, मुस्लिम लेखिका का आया पहला रिएक्शन

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget