एक्सप्लोरर

मैसूर दशहरा पर बवाल! सरकार ने बानू मुश्ताक को दिया न्योता तो भड़की बीजेपी, मुस्लिम लेखिका का आया पहला रिएक्शन

Mysore Dussehra: कर्नाटक BJP अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र समेत कई भाजपा नेताओं ने कहा कि बानू को दशहरा का उद्घाटन करने की सहमति देने से पहले देवी चामुंडेश्वरी के प्रति अपनी श्रद्धा स्पष्ट करनी चाहिए.

विश्व प्रसिद्ध मैसूर दशहरा-2025 समारोह का उद्घाटन करने के लिए कर्नाटक सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता और मुस्लिम लेखिका बानू मुश्ताक को न्योता दिया था, जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है. बीजेपी ने पूछा था कि क्या बानू मुश्ताक को देवी चामुंडेश्वरी में विश्वास है. वहीं अब इस पूरे मामले पर लेखिका का पहला रिएक्शन आया है. 

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र और मैसुरु से सांसद यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार सहित कई भाजपा नेताओं ने सोमवार (25 अगस्त, 2025) को कहा था कि बानू को दशहरा का उद्घाटन करने की सहमति देने से पहले देवी चामुंडेश्वरी के प्रति अपनी श्रद्धा स्पष्ट करनी चाहिए.

यह विवाद एक पुराने वीडियो से उपजा है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कन्नड़ भाषा को ‘देवी भुवनेश्वरी’ के रूप में पूजने पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि उनके (अल्पसंख्यकों) जैसे लोग इसके दायरे में नहीं आते.

पारंपरिक रूप से चामुंडेश्वरी देवी की होती है पूजा

दशहरे के पर्व का शुभारंभ पारंपरिक रूप से मैसुरु में चामुंडी पहाड़ियों के ऊपर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मैसूरु और उसके राजघरानों की अधिष्ठात्री देवी चामुंडेश्वरी की मूर्ति की पूजा और उस पर पुष्प वर्षा करके किया जाता है.

समारोह को लेकर बानू ने क्या कहा था?

बानू ने सोमवार (25 अगस्त, 2025) को बेंगलुरु के संगठन 'अम्माना मदिलु' से बगीना (पारंपरिक भेंट) प्राप्त करने के बाद कहा, “यह (दशहरा के उद्घाटन का निमंत्रण) निश्चित रूप से एक खुशी की बात है. हम इसे विभिन्न तरीकों से देख सकते हैं. आप चामुंडेश्वरी ताई (मां चामुंडेश्वरी) कहते हैं, मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करती हूं. कई लोग इसे नाडा हब्बा (राज्य उत्सव) कहते हैं, मैं उसका भी सम्मान करती हूं.”

उन्होंने कहा, “दशहरे को नाडा हब्बा कहना या देवी चामुंडेश्वरी को बड़े प्यार और स्नेह से ताई (मां) कहना. ये सब हमारी संस्कृति और इस राज्य का हिस्सा हैं. इसलिए यह त्योहार मुझे भी पसंद है और मैं इसका सम्मान करती हूं और मैं इसमें स्नेह से भाग लेती हूं.”

बचपन में मैं जंबो सवारी देखने गई थी- बानू

बानू ने कहा, “बचपन में मैं अपने माता-पिता के साथ दशहरे में 'जंबो सवारी' (विजयदशमी के जुलूस में लगभग एक दर्जन सजे-धजे हाथियों की यात्रा) देखने गई थी. इस बार मुझे दशहरे के उद्घाटन का निमंत्रण मिला है और यह मेरे लिए बेहद खुशी की बात है.”

दरअसल, राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता बानू मुश्ताक ‘मैसुरु दशहरा 2025’ समारोह का उद्घाटन करेंगी.

यह भी पढ़ेंः 'हम रसखान के दोहे गाते हैं और अब्दुल कलाम को सलाम करते हैं, लेकिन...', लव जिहाद पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget