एक्सप्लोरर

'हीराबेन का ईश्वर पर था अटूट विश्वास', RSS चीफ मोहन भागवत ने पीएम मोदी की मां के निधन पर जताया दु:ख

PM Modi Mother Death: पीएम मोदी आज सुबह गुजरात पुहंचने के बाद सबसे पहले उनके रायसन स्थित घर पर पहुंचे. जहां उन्होंने मां को श्रद्धांजलि दी. अपने भाईयों के साथ मिलकर मां को मुखाग्नि दी.

RSS Chief On PM Modi Mother Death: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन (Heerben Modi Death) पर शोक व्यक्त किया है. भागवत ने कहा कि हीराबेन मोदी अपने मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहीं और उन्होंने अपने जीवन में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद सर्वशक्तिमान में अटूट विश्वास रखा. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 30 दिसंबर तड़के निधन हो गया था. पीएम मां के निधन की खबर मिलते ही तुरंत गुजरात पहुंचे. जहां उन्होंने पूरे रीति-रिवाजों के साथ मां को अंतिम विदाई दी. प्रधानमंत्री ने गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन मोदी का अंतिम संस्कार किया. इस दौरान देश और दुनिया के तमाम बड़े नेताओं ने भी पीएम मोदी (PM Modi) की मां के निधन पर दुख व्यक्त किया. 

RSS प्रमुख ने व्यक्त किया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरबेन की खबर मिलते ही बीजेपी समेत तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने उनके प्रति अपनी संवेदानाएं व्यक्त की. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी हीरबेने के निधन पर शोक व्यक्त किया. आरएसएस प्रमुख ने एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजनीय मां हीराबा के निधन से एक तपस्वी के जीवन का अंत हो गया. आरएसएस का प्रत्येक स्वयंसेवक दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देता है. हीराबेन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहीं और अपने जीवन में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद उनका भगवान में अटूट विश्वास था." उन्होंने आगे कहा कि वह दुख की इस घड़ी में पीएम मोदी और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.

पीएम मोदी ने दी मुखाग्नि

मां हीराबेन के निधन की खबर मिलने के बाद गांधीनगर पहुंचे पीएम मोदी ने अपने भाइयों के साथ अपनी मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी. हीराबेन मोदी के अंतिम संस्कार में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, पूर्व सीएम विजय रूपाणी और गुजरात के कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे. पीएम मोदी शुक्रवार सुबह गुजरात पुहंचने के बाद सबसे पहले उनके रायसन स्थित घर पर पहुंचे. जहां उन्होंने मां को श्रद्धांजलि दी और फिर अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले गए. 

अस्पताल के एक बुलेटिन के अनुसार, 100 वर्षीय हीराबेन मोदी का अहमदाबाद में यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में आज सुबह लगभग 3:30 बजे निधन हो गया. बुधवार (28 दिसंबर) को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्रधानमंत्री ने शुक्रवार तड़के उनके निधन की जानकारी देश को दी. हाल ही में हुए गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री अपनी मां से मिलने गए थे. 

इसे भी पढ़ें--

साल 2023 क्यों है भारत की राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए अहम, क्या ये नए दौर की शुरुआत होगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget