एक्सप्लोरर

मोहन भागवत ने की मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात, लिचिंग से लेकर मदरसों तक जानें किन मुद्दों पर हुई बात

RSS-Muslim leaders Meeting: RSS प्रमुख मोहन भागवत और देशभर से आए मुस्लिम धर्मगुरुओं और बुद्धिजीवियों के बीच गुरुवार को दिल्ली में अहम बैठक हुई, जिसमें दोनों धर्मों के बीच एकता का माहौल बनाना मकसद था.

दिल्ली के हरियाणा भवन में गुरुवार (24 जुलाई, 2025) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत और देशभर से आए मुस्लिम धर्मगुरुओं और बुद्धिजीवियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. यह बैठक सुबह 9 बजे शुरू हुई और करीब साढ़े तीन घंटे तक चली. बैठक में अखिल भारतीय इमाम संगठन (AIIO) के प्रमुख डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी के नेतृत्व में लगभग 60 मुस्लिम प्रतिनिधि तीन बसों के जरिए पहुंचे.

बैठक में संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी जैसे दत्तात्रेय होसबाले, कृष्ण गोपाल, रामलाल और इंद्रेश कुमार भी मौजूद रहे. मुस्लिम पक्ष से ऑल इंडिया उलेमा काउंसिल के अध्यक्ष मुफ्ती सैयद टीटी, शाही इमाम लखनऊ सय्यद शाह फजलुल मलन रहमानी, ज़ुबैर गोपलनी जैसे बुद्धिजीवी और दिल्ली के मदरसों के मुखिया भी शामिल हुए.

क्या था बैठक का मकसद?

इस बैठक का मकसद देश में हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच संवाद बढ़ाना, गलतफहमियों को दूर करना और समाज में एकता का माहौल बनाना था. बैठक में दोनों पक्षों ने खुलकर अपनी बात रखी और एक-दूसरे को ध्यान से सुना. खासतौर पर वक्फ बोर्ड, लिंचिंग, मदरसों की स्थिति, पहलगाम और SIR जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. 

बैठक में यह भी तय हुआ कि दोनों समुदायों के बीच आपसी गलतफहमियों को बातचीत के जरिए खत्म किया जाएगा और समाज में शांति और भाईचारे का संदेश फैलाया जाएगा. मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बताया कि मोहन भागवत ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और मिलकर समाधान निकालने की बात कही.

जनसंख्या को लेकर डर फैलाना गलत 

बैठक के बाद असम के मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर भी एबीपी न्यूज ने प्रतिक्रिया ली. मुस्लिम प्रतिनिधियों ने इसे राजनीतिक बयानबाजी बताया और कहा कि जनसंख्या को लेकर डर फैलाना गलत है. उन्होंने कहा कि भारत को अगर विश्वगुरु बनाना है तो सभी धर्मों और समुदायों को साथ लेकर चलना होगा.

RSS प्रमुख के सामने खुलकर रखी बात

जुबैर गोपलनी जैसे कुछ बुद्धिजीवियों ने कहा कि प्यार और भरोसे की बात हुई है और आगे भी ऐसे संवाद होते रहेंगे. वहीं दिल्ली के एक मदरसा प्रमुख महमूद हसन ने बताया कि यह उनकी पहली मुलाकात थी. RSS प्रमुख के साथ और बैठक में उन्हें खुलकर अपनी बात रखने का मौका मिला.

बैठक के आखिर में सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि ऐसे संवाद भविष्य में और ज्यादा होने चाहिए. बातचीत से ही दूरी मिटाई जा सकती है, नफरत खत्म की जा सकती है और समाज में आपसी मोहब्बत बढ़ाई जा सकती है.

ये भी पढ़ें:- बिहार वोटर लिस्ट में नहीं है नाम तो न हों परेशान, चुनाव आयोगा देगा एक और मौका, 1 महीने का मिलेगा वक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget