एक्सप्लोरर

देश में संपूर्ण कैशलेस समाज संभव नहीं, हमें लेसकैश बनना होगा: मोहन भागवत

देश में अचानक उठे कैश संकट पर रिजर्व बैंक के सूत्रों के मुताबिक त्योहारी मांग की वजह से कैश की कमी हुई है. जितनी जरूरत थी उतना कैश सप्लाई नहीं हुआ है लेकिन स्थिति अब सामान्य हो रही है.

नई दिल्ली: देश के चार राज्यों यूपी, बिहार, गुजरात और मध्यप्रदेश के कुछ जिलों से नकदी की कमी को लेकर खबरें आ रही हैं. लोग शिकायत कर रहे हैं कि एटीएम और बैंक से पैसे नहीं मिल रहे हैं. परेशान लोग एटीएम के चक्कर लगा रहे हैं. लोगों को एक बार फिर से नोटबंदी के समय का मुश्किल वक्त याद आ रहा है.

दो साल पहले नवंबर में नोटबंदी हुई थी और आज डेढ़ साल बाद देश के तीन राज्यों में वैसे ही हालात बन गए हैं. बिहार में एबीपी न्यज़ से बात करते हुए कुछ लोगों ने कहा कि सरकार कैशलेस की बात करती है लेकिन यहां कार्ड से कोई पेमेंट नहीं लेता. दवाई की दुकानों पर यह सुविधा नहीं है.

क्या कहा आरएसएस प्रमुख ने? कैशलेस ट्रांजेक्शन को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया. मुंबई में एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा, ''तकनीक ने कितनी भी तरक्की कर ली हो लेकिन कैशलेस व्यवस्था हमारे समाज में संभव नहीं है. हमें धीरे धीरे कैशलेस करना होगा. कैशलेस के बजाए लेशकैश की व्यवस्था पर समन्वय के आधार पर चलना होगा.''

गुजरात सरकार को थी कैश संकट की भनक जानकारी के मुताबिक गुजरात सरकार को इस कैश संकट की भनक थी. राज्य के वित्त मंत्री नितिन पटेल ने आरबीआई के रीजनल ऑफिस को कैश के संकट के प्रति आगाह किया था. राज्य सरकार ने आरबीआई से बैंकों को ज्यादा कैश देने की बात कही थी.

जल्द सामान्य होंगे हालात: आरबीआई देश में अचानक उठे कैश संकट पर रिजर्व बैंक के सूत्रों के मुताबिक त्योहारी मांग की वजह से कैश की कमी हुई है. जितनी जरूरत थी उतना कैश सप्लाई नहीं हुआ है लेकिन स्थिति अब सामान्य हो रही है. रिजर्व बैंक के मुताबिक एक दो दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी.

क्यों हो रही है कैश की दिक्कत? एसबीआई के बिहार जोन के एजीएम (पीआर) मिथिलेश कुमार ने बताया कि कैश डिपॉजिट का फ्लो कम हुआ है. आरबीआई से कैश भेजने की रिक्वेस्ट करते हैं लेकिन कुछ दिनों से हमें उतना कैश नहीं मिल रहा जिनता जरूरत है. जानकारी के मुताबिक बिहार में एसबीआई के 1100 एटीएम हैं. 1100 एटीएम में रोजाना 250 करोड़ रुपये की जरूरत है. लेकिन अभी 125 करोड़ रुपये यानी आधा पैसा ही मिलता है. पटना में सिर्फ सरकारी बैंकों में ही नहीं प्राइवेट बैंकों के एटीम में भी कैश की किल्लत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget