एक्सप्लोरर

क्या कैडबरी की चॉकलेट में बीफ है? जानिए वायरल खबर पर कंपनी ने क्या जवाब दिया

सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि कैडबरी की चॉकलेट में बीफ होता है. कैडबरी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि चॉकलेट पूरी तरह से वेज है. 

भारत में बिकने वाली कैडबरी की चॉकलेट पर बवाल मच गया है. सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि कैडबरी चॉकलेट में बीफ यानी गोमांस है. कंपनी के तथाकथित दावे को स्क्रीनशॉट बनाकर सोशल मीडिया पर पेश किया जा रहा है. इस स्क्रीनशॉट में बताया गया कि कैडबरी अपने कुछ प्रोडक्ट में जिलेटिन का इस्तेमाल करती है. जिलेटिन गोमांस से बना होता है. इस पर कैडबरी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि उपभोक्ता इस तरह की भ्रामक बातों में न आए और इससे पहले तथ्य की जांच कर लें.

कैडबरी ने कहा है कि जो स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है भारत में बिकने वाली कैडबरी चॉकलेट से संबंधित नहीं है. भारत में कंपनी के जितने भी प्रोडक्ट बिक रहे हैं वह शत प्रतिशत शाकाहारी यानी वेजिटेरियन हैं. किसी भी रैपर पर ग्रीन डॉट इसकी गवाही देता है. 

कंपनी की छवि को नुकसान
कैडबरी ने यह भी कहा कि इस तरह के भ्रामक पोस्ट से कंपनी की छवि को धक्का पहुंचा है. कंपनी ने कहा है कि स्क्रीनशॉट भारत में निर्मित मोंडेलेज उत्पादों (Mondelez products) से संबंधित नहीं है. मोंडेलेज इंटरनेशनल अमेरिकी कंपनी है, जो अब ब्रिटिश कंपनी कैडबरी की मालिक है. कंपनी ने कहा कि आप भली-भांति जानते हैं कि इस तरह के नकारात्मक और भ्रामक पोस्ट हमारे सम्मानित और बड़े ब्रांड के प्रति उपभोक्ताओं का विश्वास कम कर सकते हैं. 

यूजर्स ने दिखाया गुस्सा 
सोशल मीडिया पर बीफ से संबंधित स्क्रीनशॉट आने पर ट्विटर पर कई यूजर्स प्रोडक्ट को बहिष्कार करने की मांग करने लगे. एक यूजर ने कहा, इस तरह के काम के लिए कैडबरी को भारत में दंडित करना चाहिए. इसने देश की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है. कई लोगों ने डेयरी मिल्क को स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है. इस पूरे मुद्दे पर एक्टिविस्ट मधु पूर्णिमा किंश्वर ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, क्या यह सच है @CadburyUK?. अगर हां, तो हिन्दुओं को हलाल सर्टिफाइड बीफ प्रोडक्ट खिलाने के लिए कोर्ट में लाना चाहिए. हमारे पूर्वजों और गुरुओं ने अपनी जान की बलि दे दी है लेकिन गोमांस को खाना स्वीकार नहीं किया है. लेकिन आजादी के बाद हमारे शासकों ने धर्म के उल्लंघन की छूट दे दी.

ये भी पढ़ें-

ब्रिटेन के अधिकतर हिस्सों में आज से लॉकडाउन की पाबंदियां हटाई जाएंगी, जानिए पीएम ने क्या कहा 

कांटों भरा ताज पहन पंजाब के नए 'कैप्टन' बने सिद्धू, अमरिंदर खेमे की नाराजगी चुनाव में बन सकती है चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
LIVE: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget