एक्सप्लोरर

ब्रिटेन के अधिकतर हिस्सों में आज से लॉकडाउन की पाबंदियां हटाई जाएंगी, जानिए पीएम ने क्या कहा 

ब्रिटेन में आज से पाबंदियों में ढील दी जा रही है. नाइट क्लब और अन्य इंडोर गतिविधियों को पूरी क्षमता के साथ खोलने की छूट मिल गई है. हालांकि वैज्ञानिकों ने इस फैसले की आलोचना की है.

ब्रिटेन के अधिकतर हिस्सों में आज से लॉकडाउन की पाबंदियां हटा ली जाएंगी और देश के विकसित क्षेत्रों में मास्क लगाने के लिए अलग तरीका अपनाया जाएगा. सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग के अनिवार्य पालन संबंधी आदेश भी वापस ले लिया है. इसके अलावा आज से नाइट क्लब्स को भी खोल दिया जाएगा. इंडोर गतिविधियों को पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी गई है. ब्रिटेन की मीडिया ने इसे फ्रीडम डे के रूप चिन्हित किया है. हालांकि वैज्ञानिक और विपक्षी दल सरकार के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं. 

फेस मास्क भी जरूरत नहीं 
इंग्लैंड में अब फेस मास्क की अनिवार्य कानूनी बाध्यताओं को भी खत्म कर दिया गया है. वर्क फ्रॉम होम भी अब जरूरी नहीं होगा. हालांकि पीएम बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने लोगों से अब भी सतर्क रहने के आह्वान किया है और वैक्सीन लगवाने की अपील की है. ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पीएम बोरिस जॉनसन ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. पीएम ने सभी चीजों को खोलने के फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि अगर हम इस समय यह काम नहीं करेंगे तो फिर ये सब सर्दी में ही खुल पाएंगे. उस समय सर्दी में वायरस का प्रसार और ज्यादा बढ़ जाएगा. उन्होंने कहा कि इस सप्ताह स्कूलों में शुरू होने वाली गर्मी की छुट्टी भी एक अवसर है. अगर हम इस समय नहीं करेंगे तो हमें खुद से पूछना होगा कि आखिर कब इन सबको खोलेंगे. इसलिए मुझे लगता है कि यही सही समय है.  

विपक्षी दल ने की आलोचना 
हालांकि सरकार ने बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप के मद्देनजर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. शनिवार को ब्रिटेन में 54,000 से अधिक मामले आए जो जनवरी के बाद से सबसे अधिक है. वायरस संक्रमण के मामले में ब्रिटेन इंडोनेशिया और ब्राजील के बाद तीसरा सबसे बड़ा देश है. कुछ विशेषज्ञों ने संक्रमण दर अधिक होने के कारण मास्क सहित कुछ कानूनी प्रतिबंध बनाए रखने का आह्वान किया है. विपक्षी दल लेबर पार्टी के जोनाथन एशवर्थ (Jonathan Ashworth) ने कहा कि सरकार ऐसे समय में लापरवाही का सबूत दे रही है जब स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेताया है कि पाबंदियों में छूट देने से वैश्विक स्वास्थ्य को खतरा होगा. 

ये भी पढ़ें-

कांटों भरा ताज पहन पंजाब के नए 'कैप्टन' बने सिद्धू, अमरिंदर खेमे की नाराजगी चुनाव में बन सकती है चुनौती

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब

वीडियोज

चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget