एक्सप्लोरर

7 बैंकों से 3,700 करोड़ की लूट, रोटोमैक के मालिक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

पेन बनाने वाली कंपनी रोटोमैक के मालिक पर 37,00 करोड़ के बैंक घोटाले का आरोप लग रहा है. आरोप में ये बात भी सामने आई है कि कंपनी के मालिक ने एक-दो नहीं बल्कि सात बैंकों को लूटा है. मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई और ईडी कर रही हैं.

दिल्ली/कानपुर: रोटोमैक ब्रांड के नाम से पेन बनाने वाली कंपनी के प्रमोटर विक्रम कोठारी के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों ने शिकंजा कस लिया है. कोठारी और उनकी कंपनी के खिलाफ सीबीआई के साथ-साथ ईडी ने अलग-अलग मामले दर्ज किये हैं. ये मामले 2008 से सात बैंकों के साथ कुल 3,695 करोड़ रुपये के कर्ज में धोखाधड़ी करने से जुड़े हैं.

सात बड़े बैंकों को 3700 करोड़ का चूना लगाने का मामला

कलम बेचकर देश के सात बैंको को चूना लगाने वाले विक्रम कोठारी की पूरी कहानी

सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा, कानपुर की रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, उसके निदेशक विक्रम कोठारी, उनकी पत्नी साधना कोठारी और उनके बेटे राहुल कोठारी के अलावा अज्ञात बैंक अधिकारियों के खिलाफ मिली शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है. शुरू में अनुमान था कि यह घोटाला 800 करोड़ रुपये का हो सकता है. लेकिन सीबीआई की कंपनी के खातों की जांच शुरू होने के बाद यह पाया गया कि कंपनी ने कथित रूप से बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इलाहबाद बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स से ज्यादा कर्ज लिए हैं और यह गड़बड़ी इससे कहीं अधिक की है.

सीबीआई का कहना है कि इन आरोपियों ने सातों बैंकों से मिले 2,919 करोड़ रुपये के कर्ज की हेराफेरी की है. सीबीआई का कहना है कि इनपर ब्याज़ समेत कुल बकाया राशि 3,695 करोड़ रुपये की है. मामला दर्ज करने के तुरंत बाद सीबीआई ने आरोपियों के कानुपर में तीन ठिकानों की तलाशी ली. इसमें कोठारी के घर और ऑफिस भी शामिल हैं. अबतक मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. हालांकि कोठारी, उनकी पत्नी और बेटे से पूछताछ जरूर की गयी है.

पैसा किसी और काम के लिए लिया, काम कुछ और किया

रोटोमैक घोटाला: इस तरह लिखी गई 3700 करोड़ रुपये के स्कैम की कहानी

जांच एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार कंपनी ने कथित रूप से 2008 से सात बैंकों के ग्रुप से लिये गये कर्ज की हेराफेरी को लेकर दो तरीके अपनाये. कंपनी को जो कर्ज दिये गये, उसका उपयोग एक्सपोर्ट ऑर्डर को पूरा करने के बजाए और कामों में किया गया. सीबीआई का आरोप है कि एक्सपोर्ट ऑर्डर के लिये जो कर्ज मंजूर किये गये, उसे विदेश में दूसरी कंपनी को ट्रांसफर किया गया और बाद में कानपुर की कंपनी ने बिना एक्सपोर्ट ऑर्डर को पूरा किये उसे वापस मंगा लिया.

दूसरे मामलों में बैंकों ने एक्सपोर्ट के लिये चीजों की खरीद को लेकर कर्ज दिये. इसमें भी कोई एक्सपोर्ट ऑर्डर को पूरा नहीं किया गया. यह पैसे का गबन, भरोसे का आपराधिक उल्लंघन और फेमा का उल्लंघन है. कंपनी से ज़्यादा सौदे ग्रुप की डिस्ट्रीब्यूटर कंपनियों और सहायक यूनिट्स के साथ किये गये और इनकी संख्या बहुत ज्यादा नहीं थी.

पीएनबी घोटाले पर बोले राहुल गांधी: कहां हैं 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' कहने वाला देश का चौकीदार

सीबीआई का आरोप है कि कंपनी स्थानीय और विदेशी मुद्रा वाले कर्जों पर ब्याज में अंतर का फायदा उठाने के लिए काम करती थी. उसने बैंकों से कर्ज के लिये कई बार फर्जी दस्तावेज जमा किये. वहीं वित्त मंत्रालय के अधीन ईडी ने भी कंपनी के प्रमोटरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

ईडी ने भी 3,695 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में विक्रम कोठारी, उनके परिवार के सदस्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है. ईडी ने सीबीआई की एफआईआर देखने के बाद मामला PMLA के तहत दर्ज किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget