एक्सप्लोरर

रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम! खुफिया एजेंसी IB ने निकाली 5 हजार पदों पर भर्ती

भारत में म्यांमार के रास्ते आ रहे रोहिंग्या घुसपैठिए एक बड़ा सिरदर्द बन गए हैं. अब इंटेलिजेंस ब्यूरो ने इनके खिलाफ एक्शन के लिए कमर कस ली है और कई पदों पर भर्ती निकाली है.

देश में रोहिंग्या घुसपैठियों की चुनौती को देखते हुए देश की सबसे बड़ी इंटेलिजेंस एजेंसी आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) ने भी कमर कस ली है. पश्चिम बंगाल में रोहिंग्या घुसपैठियों से निबटने के लिए आईबी को रोहिंग्या भाषा जानने वाले सिक्योरिटी असिस्टेंट (एग्ज्यूकेटिव) की दरकार है. इन युवाओं को कोलकाता में आईबी के सब्सिडियरी ब्यूरो (SIB) में तैनात किया जाएगा.

गृह मंत्रालय ने निकालीं करीब 5 हजार भर्ती

एबीपी न्यूज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने आईबी में थोक में सिक्योरिटी असिस्टेंट की भर्ती निकाली है. आईबी ने करीब पांच हजार (कुल 4987)  रिक्तियों के लिए आवेदन मंगाए हैं. ये सभी भर्तियां राज्य स्तर यानी सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो (SIB) में की जाएंगी.

इसके लिए उन स्थानीय युवकों से आवदेन की मांग की गई है, जिन्हें अपने क्षेत्र की भाषा या बोली का ज्ञान है. जम्मू कश्मीर और लेह-लद्दाख से लेकर त्रिवेंद्रम और जयपुर से लेकर कोलकाता और अगरतला तक आईबी के कुल 37 एसआईबी के लिए भर्ती निकाली गई है.

इन भाषाओं का ज्ञान जरूरी

हैरानी की बात ये है कि कोलकाता के लिए आईबी ने रोहिंग्या भाषा को जानने वाले युवकों से भी आवेदन करने के लिए कहा गया है. कोलकाता के लिए आईबी को कुल 298 सिक्योरिटी असिस्टेंट की आवश्यकता है. इसके लिए युवाओं को बंगाली, नेपाली, भूटानी, उर्दू, संथली, सिलहटी या फिर रोहिंग्या भाषा का ज्ञान जरूरी है.

रोहिंग्या भाषा को जानने वाले अधिकारियों की जरूरत

दरअसल, बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल की सीमा में बड़ी संख्या में रोहिंग्या समुदाय के लोगों की अवैध घुसपैठ होती है. ऐसे में उन पर नजर रखने के साथ ही पूछताछ करने के लिए रोहिंग्या भाषा को जानने वाले अधिकारियों की जरूरत है.

सिक्योरिटी असिस्टेंट पद के लिए गृह मंत्रालय की ओर स ऑनलाइन एग्जाम के जरिए अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग की जाएगी. लेवल-3 (ग्रुप सी केंद्र सर्विस) के पद के लिए पेय मैट्रिक्स 21,700-69,100 के बीच रखा गया है.

रोहिंग्या घुसपैठिए एक बड़ा सिरदर्द 

भारत के लिए म्यांमार के रोहिंग्या घुसपैठिए एक बड़ा सिरदर्द बन गए हैं. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक रिपोर्ट ने इस तरफ इशारा किया था. यूनाइटेड नेशन हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजी (UNHCR) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 18 महीने में करीब 1.50 लाख रोहिंग्या म्यांमार से विस्थापित होकर बांग्लादेश पहुंचे हैं. 

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में पहले से करीब 10 लाख रोहिंग्या शरणार्थी रह रहे हैं. बांग्लादेश की आर्थिक हालत खस्ता होने के चलते, ये शरणार्थी गुपचुप तरीके से पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम जैसे राज्यों में घुसपैठ कर लेते हैं, क्योंकि इन राज्यों की सीमा बांग्लादेश से सटी है.

भारत के खिलाफ साजिश रचने की फिराक

बांग्लादेश में अस्थायी यूनुस सरकार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और कट्टरपंथी इस्लामिक जमात के हाथों में खेल रही है. दोनों ही भारत के खिलाफ साजिश रचने की फिराक में हैं. इस तरह की खबरें भी सामने आई हैं कि आईएसआई और जमात, रोहिंग्या शरणार्थियों को आतंकी ट्रेनिंग भी दे रही है, ताकि म्यांमार के जुंटा (मिलिट्री शासन) से लड़ सकें. ऐसे में भारत के लिए भी एक बड़ा खतरा बना हुआ है, क्योंकि भारत, बांग्लादेश और म्यांमार की सीमाएं सटी हुई हैं. 

ये भी पढ़ें:- इलेक्टोरल कॉलेज का गठन, रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति... जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद EC ने शुरू की उपराष्ट्रपति के चुनाव की तैयारी

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget