एक्सप्लोरर

Roche एंटीबॉडी कॉकटेल भारत में हुई लॉन्च, कीमत है 59,750 रुपए प्रति डोज

भारत में रोश की एंटीबॉडी कॉकटेल को लॉन्च करने की घोषणा की गई है, जिसकी कीमत 59,750 रुपये प्रति डोज रखी गई है और मल्टी डोज पैक की कीमत 1,19,500 रुपए होगी.

दवा कंपनी रोश इंडिया और सिप्ला ने सोमवार को भारत में रोश की एंटीबॉडी कॉकटेल को लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसकी कीमत 59,750 रुपये प्रति डोज रखी गई है. ये कोविड मरीजों को गंभीर हालत होने पर दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक एंटीबॉडी कॉकटेल का पहला बैच अब भारत में उपलब्ध है जबकि दूसरा बैच जून के बीच में आ जाएगा. सिप्ला और रोश ने एक संयुक्त बयान में कहा कि कुल मिलाकर वो संभावित रूप से 2,00,000 रोगियों को लाभान्वित कर सकते हैं, क्योंकि भारत में उपलब्ध 1,00,000 पैक प्रत्येक दो रोगियों को दिया जा सकता है.

माना जा रहा है कि सिप्ला देश भर में अपनी मजबूत वितरण क्षमता का लाभ उठाकर इसका वितरण करेगी. एंटीबॉडी कॉकटेल बड़े और बच्चों में हल्के से मध्यम कोविड के लक्षण होने पर दी जा सकती है. रोश फार्मा इंडिया के प्रबंध निदेशक वोहरा ने बताया कि ये एंटीबॉडी उच्च जोखिम वाले रोगियों की स्थिति खराब होने से पहले, अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु के जोखिम को 70 प्रतिशत तक कम में सहायक है.

59,750 रुपये होगी प्रत्येक डोज की कीमत

जानकारी के मुताबिक प्रत्येक रोगी डोज की कीमत सभी करों को मिलाकर 59,750 रुपये होगी. वहीं मल्टी डोज पैक की कीमत 1,19,500 रुपये है, इसमें सभी कर शामिल हैं. दरअसल ये एंटीबॉडी कॉकटेल अस्पतालों और कोविड केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध होगी. केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने हाल ही में भारत में एंटीबॉडी कॉकटेल के लिए एक आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण प्रदान किया था. इसे अमेरिका और कई यूरोपीय संघ के देशों में EUA भी मिला है.

मरीजों की संख्या को कम करेगी एंटीबॉडी कॉकटेल

रोश फार्मा इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ उमंग वोहरा, एमडी और ग्लोबल सीईओ सिप्ला ने कहा कि 'हम आशान्वित हैं कि भारत में एंटीबॉडी कॉकटेल की उपलब्धता अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या को कम करने में मदद कर सकती है, स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों पर बोझ कम कर सकती है और उनकी स्थिति खराब होने से पहले उच्च जोखिम वाले रोगियों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है'.

इसे भी पढ़ेंः

Cyclone Yaas Live: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में तेज बारिश, कल उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों से टकराएगा 'यास'

पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी Mehul Choksi एंटीगुआ में हुआ लापता, पुलिस तलाश में जुटी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget