एक्सप्लोरर

Priyanka Gandhi: 'प्रियंका के लिए खुश', वायनाड से टिकट पर बोले रॉबर्ट वाड्रा, खुद की एंट्री पर दिया सिग्नल

Priyanka Gandhi News: रॉबर्ट वाड्रा का कहना है कि प्रियंका बहुत मेहनत करती हैं, उनका संसद में होना जरूरी है. इस बार उनकी मेहनत रंग लाई. वाड्रा ने खुद के भी सक्रिय राजनीति में आने के संकेत दिए हैं.

Robert Vadra On Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी के वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की पुष्टि होने के बाद उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगी, इसके लिए मैं बहुत खुश हूं. देश की जनता का धन्यवाद. धर्म की राजनीति देश नहीं चाहता है.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "मैंने हमेशा बोला है कि प्रियंका के संसद में जाने के बाद मैं सक्रिय राजनीति में आ सकता हूं. इस बार भी मैंने बोला कि प्रियंका का संसद में होना जरूरी है, क्योंकि वह इतनी मेहनत करती हैं. इस बार प्रियंका की मेहनत रंग लाई है."

'मुझे देश के हर कोने में मिलता है बहुत प्यार'

रॉबर्ट वाड्रा ने आगे कहा कि मैं देश के किसी भी कोने में जाता हूं तो बहुत प्यार मिलता है. वायनाड में अभी प्रियंका को चुनाव लड़ना है. प्रियंका को भारी बहुमत से लोग जिताएं, ऐसी उम्मीद करता हूं. मैं देश की जनता को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने कांग्रेस को अच्छा आंकड़ा दिलाया और भाजपा को 400 पार जुमले की हकीकत याद दिला दी. मैं बहुत खुश हूं कि प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ेंगी. वह वहां भी मेहनत करेंगी.

'प्रियंका के संसद पहुंचने के बाद अब मैं...'

जब उनसे राजनीति में आने को लेकर पूछा गया तो रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि जब भी मुझसे राजनीति में आने पर सवाल किया गया तब मैंने हमेशा कहा है कि प्रियंका गांधी के संसद पहुंचने के बाद मैं सक्रिय राजनीति में आ सकता हूं. उनका (प्रियंका गांधी) संसद और सक्रिय राजनीति में होना जरूरी है.

राहुल गांधी को लेकर कही ये बड़ी बात

वहीं राहुल गांधी के लीडर ऑफ अपोजिशन बनने को लेकर पूछे गए सवाल पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अगर राहुल विपक्ष के नेता बनते हैं तो यह कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लिए अच्छा होगा.

ये भी पढ़ें

'मोदी की छवि नष्ट हो गई...', लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद पहले इंटरव्यू में बोले राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget