एक्सप्लोरर

रॉबर्ट वाड्रा को राहतः दिल्ली की कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, बिना अनुमति के देश नहीं छोड़ सकेंगे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा पूरे मामले के किंगपिन संजय भंडारी है जिसने सीधा फायदा रॉबर्ट वाड्रा को पहुंचाया है. कुछ साल पहले तक इनके पास संपत्ति नही थी तो अब इतनी संपत्ति कैसे आ गई है.

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने राहत दे दी है. कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा को कुछ शर्तों और 5 लाख के निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत दी. उन्हें आदेश दिया गया है कि वो बिना कोर्ट की अनुमति के देश नहीं छोड़ सकते हैं. इसके अलावा उन्हें जांच में सहयोग करने के भी निर्देश दिए गए हैं. कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत पर एक अप्रैल तक के लिए फैसला सुरक्षित रखा था.

रॉबर्ट वाड्रा के करीबी मनोज अरोड़ा को भी अग्रिम जमानत मिल गई है. रॉबर्ट वाड्रा और मनोज अरोड़ा दोनों को अदालत ने इस आदेश के साथ जमानत दी है कि वो गवाहों और सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे और जांच में सहयोग करेंगे.

हालांकि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा पूरे मामले के किंगपिन संजय भंडारी है जिसने सीधा फायदा रॉबर्ट वाड्रा को पहुंचाया है. कुछ साल पहले तक इनके पास संपत्ति नही थी तो अब इतनी संपत्ति कैसे आ गई है. लिहाजा हिरासत में लेकर पूछताछ जरूरी है. ईडी ने ये भी कहा कि ऐसे लोग जो राजनीतिक परिवार से जुड़े हुए हैं वो सिस्टम का मजाक बनाते है और पेट्रोलियम, रक्षा सौदों में अहम भूमिका निभाते हैं. इन सौदों के साथ बड़ा कमीशन लिया जाता है.

ईडी की ओर से वकील डीपी सिंह ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त सामग्री है और हमें रॉबर्ट वाड्रा को कस्टडी में लेकर पूछताछ करने की इजाजत मिलनी चाहिए. सिर्फ इसलिए कि किसी का कद इतना बड़ा है तो हम उसके साथ जांच में आगे नहीं बढ़ सकते, ऐसा नहीं होना चाहिए.

रॉबर्ट वाड्रा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील के. टी. एस. तुलसी ने उनके खिलाफ सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा के साथ 60 घंटे पूछताछ की है. हमने जांच में पूरा सहयोग किया है और रॉबर्ट वाड्रा भी संविधान के तहत सभी नियमो का पालन करते हैं. मैं कानून का सम्मान करता हूं और कोई भी कानून से परे नहीं है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई वाड्रा पर लंदन स्थित 12, ब्रायंस्टन स्क्वायर में 19 लाख पाउंड में संपत्ति की खरीद में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है.

यह भी पढ़ें-

वायनाड सीट पर राहुल गांधी के खिलाफ तुषार वेल्लापल्ली होंगे उम्मीदवार, अमित शाह ने की घोषणा

सुमित्रा महाजन का टिकट काट सकती है बीजेपी, भोपाल से दिग्विजय सिंह के खिलाफ नरेंद्र तोमर हो सकते हैं उम्मीदवार

शरद पवार के बहाने पीएम का विपक्ष पर तंज, कहा- हवा का रुख जानते हैं, इसलिए नहीं लड़ रहे चुनाव

राबड़ी देवी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- बिहार आने से पहले 2014-2015 के भाषण वाला वीडियो देख लीजिएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget