एक्सप्लोरर

रॉबर्ट वाड्रा और कार्ति चिदंबरम: एक ही दिन ED के दफ्तर पहुंचीं दो हाई प्रोफाइल शख्सियतें

परिसर के आस-पास दिल्ली पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कर्मियों की टुकड़ियां तैनाती की गईं और परिसर के बाहर इंतजार कर रहे मीडिया कर्मियों को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड लगाए गए थे.

नई दिल्ली: राजनीति से जुड़ी दो हाई प्रोफाइल शख्सियतों के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में पेश होने से गुरिवार को गहमा-गहमी बनी रही. रॉबर्ट वाड्रा और कार्ति चिदंबरम ईडी के कार्यालय पहुंचे जहां उनसे पूछताछ की गई. इन दोनों से यह पूछताछ उनके खिलाफ धन शोधन के दो अलग-अलग मामलों में हो रही जांच के सिलसिले में हुई. ईडी के मध्य दिल्ली स्थित जामनगर हाउस कार्यालय में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति सबसे पहले सुबह करीब 11 बजे पहुंचे.

इस कार्यालय में केंद्रीय जांच एजेंसी की कुछ विशेष जांच और सतर्कता इकाइयां हैं. परिसर के आस-पास दिल्ली पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कर्मियों की टुकड़ियां तैनाती की गईं और परिसर के बाहर इंतजार कर रहे मीडिया कर्मियों को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड लगाए गए थे.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कार्ति से आईएनएक्स मीडिया मामले में पूछताछ की जा रही है. प्रवर्तन निदेशालय ने मई 2017 में धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था. सूत्रों ने बताया कि मामले के जांच अधिकारी पहले की ही तरह धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत कार्ति का बयान दर्ज करेंगे. मामले में ईडी पी चिदंबरम से भी पूछताछ कर चुकी है.

कार्ति के पहुंचने के 25 मिनट बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए इसी कार्यालय में पहुंचे. इस मामले में वाड्रा पर आरोप है कि उन्होंने विदेश में संपत्ति खरीदने के लिए अवैध लेन-देन किया. एक वकील के साथ एसयूवी में ईडी के कार्यालय पहुंचे वाड्रा पूछताछ के लिए लगातार दूसरे दिन एजेंसी के समक्ष पेश हुए. बुधवार को वह अपनी पत्नी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ईडी के दफ्तर पहुंचे थे. यह पहली बार है जब वाड्रा कथित संदिग्ध वित्तीय सौदों के संबंध में किसी जांच एजेंसी के समक्ष पेश हो रहे हैं.

TMC ने 'झांसी की रानी' से की ममता की तुलना, कहा- 2019 में बीजेपी फिनिश हो जाएगी

कारोबारी वाड्रा दिल्ली की एक अदालत के निर्देश पर ईडी के समक्ष पेश हुए. जांच एजेंसी ने वाड्रा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत को सूचित किया था कि उसे लंदन में विभिन्न संपत्तियों की सूचना मिली है जिन पर मालिकाना हक यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद का है. अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन के एक मामले में पी चिदंबरम से भी शुक्रवार को इसी कार्यालय में सवाल-जवाब किए जा सकते हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में राजनीतिक है स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में राजनीतिक है स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget