एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav ने सीएम Nitish Kumar को दिया अल्टीमेटम, बोले- 72 घंटे में बताएं जातीय जनगणना कराने में दिक्कत क्या है

Caste Census Bihar: बिहार में जातीय जनगणना को लेकर आरजेडी ने नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोला है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की अगुआई में पार्टी की दो दिवसीय बैठक हुई थी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. 

Tejashwi Yadav Attacks Nitish Kumar: बिहार में जातीय जनगणना को लेकर आरजेडी ने नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोला है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की अगुआई में पार्टी की दो दिवसीय बैठक हुई थी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. 

इस दौरान तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, आखिर क्या कारण है कि आपने अपने वादे से मुकर कर चुप्पी साध ली है. सिर्फ एक कैबिनेट मीटिंग करके प्रस्ताव लेना है लेकिन आप इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं. मैं आपको 48 से 72 घंटे का वक्त देता हूं ताकि आप बताएं कि जातीय जनगणना कराने में क्या कठिनाई है.

 पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई इस बैठक में जातीय जनगणना, महंगाई, रोजगार, पलायन, बिहार में बढ़ती गरीबी, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, पैकेज सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई.

'सांप्रदायिक ताकतें भाईचारा तोड़ना चाहती हैं'

इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा, सांप्रदायिक ताकतें देश और बिहार के भाईचारे को तोड़ना चाहती हैं. बंटवारे और तनाव का माहौल बनाकर असल मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है. लोगों के बीच नफरत फैलाने की बातें की जा रही हैं. डबल इंजन सरकार में चर्चा हिन्दू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद, लाउडस्पीकर और बुलडोजर पर हो रही है. जनता को असल सवालों से भटकाया जा रहा है.

तेजस्वी यादव ने कहा, राष्ट्रीय जनता दल अवाम के सवालों, बेरोजगारी और जातीय जनगणना की मांग को लेकर एक बड़ा संघर्ष और आंदोलन करेगी. इन सब सवालों को लेकर पटना से दिल्ली तक पदयात्रा की जाएगी. जातीय जनगणना के मुद्दे पर सर्वदलीय शिष्टमंडल पीएम नरेंद्र मोदी से मिला था. 

आरजेडी नेता ने आगे कहा, जब सभी लोग मिलकर सहमति के साथ इस मुद्दे पर गए तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जातीय जनगणना कराने के सवाल पर पूरी तरह सहमत थे. जब केंद्र ने इंकार किया तो नीतीश कुमार ने खुद कहा था कि हम अपने स्तर से बिहार में जातीय जनगणना कराएंगे. लेकिन बाद में वो ऑल पार्टी मीटिंग बुलाने की बात करने लगे जबकि इसकी कोई जरूरत नहीं है. क्योंकि दो-दो बार बिहार विधान सभा और विधान परिषद से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार के पास भेजा गया लेकिन अब किस दबाव और मंशा के तहत वह इस तरह की बातें कर रहे हैं ये उन्हें स्पष्ट करना चाहिए.

'जातीय जनगणना कराने में क्या दिक्कत है, सीएम बताएं'

तेजस्वी ने कहा, जातीय जनगणना कराना सरकार का काम है विपक्ष का नहीं. इस मामले में अगर कोई कठिनाई है तो वो भी लोगों को बताएं. सर्वसम्मति से जातीय जनगणना के प्रस्ताव के बाद भी बिहार सरकार कुछ नहीं कर रही है. नीतीश कुमार की सरकार किस तरह से चल रही है यह सरकार के मंशा से ही साफ होता है कि कहीं न कहीं नागपुर के दबाव में ही कुर्सी बचाने के लिए नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं.

 लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऑनलाइन गणना की बात कर रहे हैं उसमें उन्हें एक कॉलम सिर्फ जातीय जनगणना का जोड़ना है. आखिर केंद्र और बिहार सरकार को परेशानी किस बात की है? सीएम नीतीश कुमार को केन्द्र सरकार पर सिर्फ एक लाइन जुड़वाने में अपने सांसदों और केंद्रीय मंत्री के जरिए दबाव बनवाएं. तेजस्वी ने कहा कि बुलडोजर और लाउडस्पीकर के मामले में जल्दबाजी दिख रही है, वहां गरीबों के साथ न्याय करने में सरकार चुप क्यों है?

बीपीएससी पर्चा लीक मामले पर भी तेजस्वी ने नीतीश सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने कहा, बीपीएससी का पर्चा लीक होने की जिम्मेदारी और जवाबदेही किस पर होगी, यह सरकार को बताना होगा. साथ परीक्षार्थियों को आने-जाने में जो परेशानी हुई है, उसके लिए उन्हें पांच हजार रुपये मुआवजा दिया जाए और उम्र सीमा बढ़ाई जाए क्योंकि बार-बार बीपीएससी और बाकी प्रतियोगिता परीक्षाओं में देरी और रद्द होने से छात्र की उम्र सीमा पर भी असर पड़ता है. 

बीजेपी पर बोला हमला

तेजस्वी ने कहा, हमलोगों का संकल्प रोजगार देने का रहा है लेकिन बीजेपी ये क्यों नहीं बता रही है कि 19 लाख लोगों को रोजगार कैसे मिलेगा? फालतू बयान और नफरत का माहौल खड़ा करके भाजपा बिहार में साम्प्रदायिकता का माहौल बनाना चाहती है लेकिन ऐसे बयान पर भी मुख्यमंत्री खुश हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल जातीय जनगणना, रोजगार, महंगाई, पलायन, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, बिहार के गरीबों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए हर स्तर पर संघर्ष और आंदोलन का कार्यक्रम चलाएगी और मुद्दों के आधार पर पटना से दिल्ली तक पदयात्रा की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः- 
 
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल का CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सीढ़ियों पर टेका माथा, पीएम मोदी ने कब किया ऐसा?
बंगाल का CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सीढ़ियों पर टेका माथा, पीएम मोदी ने कब किया ऐसा?
Explained: भारत में परीक्षाओं का 'लीकतंत्र'! 5 सबसे बड़े पेपर लीक कांड और 2 करोड़ छात्रों के सपनों पर पड़ा ग्रहण
भारत में परीक्षाओं का 'लीकतंत्र'! 5 सबसे बड़े पेपर लीक कांड और 2 करोड़ सपनों पर पड़ा ग्रहण
बंगाल में शुभेंदु सरकार के बाद एक और इस्तीफा, ममता बनर्जी की करीबी ने छोड़ा पद
बंगाल में शुभेंदु सरकार के बाद एक और इस्तीफा, ममता बनर्जी की करीबी ने छोड़ा पद
पाकिस्तान को लेकर RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- ऐसा लगता है कि...
PAK को लेकर RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- ऐसा लगता है...

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल का CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सीढ़ियों पर टेका माथा, पीएम मोदी ने कब किया ऐसा?
बंगाल का CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सीढ़ियों पर टेका माथा, पीएम मोदी ने कब किया ऐसा?
वर्क फ्रॉम होम, एक दिन नो व्हीकल डे, प्रधानमंत्री की अपील के बीच सम्राट सरकार का बड़ा 'फैसला'
वर्क फ्रॉम होम, एक दिन नो व्हीकल डे, प्रधानमंत्री की अपील के बीच सम्राट सरकार का बड़ा 'फैसला'
पाकिस्तान को लेकर RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- ऐसा लगता है कि...
PAK को लेकर RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- ऐसा लगता है...
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
Chand Mera Dil OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल', जानें- सारी डिटेल्स
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल', जानें- सारी डिटेल्स
Explained: भारत में परीक्षाओं का 'लीकतंत्र'! 5 सबसे बड़े पेपर लीक कांड और 2 करोड़ छात्रों के सपनों पर पड़ा ग्रहण
भारत में परीक्षाओं का 'लीकतंत्र'! 5 सबसे बड़े पेपर लीक कांड और 2 करोड़ सपनों पर पड़ा ग्रहण
MG Majestor Diesel Review: दमदार लुक और पावर के साथ क्या ये SUV खरीदने लायक है? यहां पढ़ें पूरा ड्राइव रिव्यू
MG Majestor Diesel Review: दमदार लुक और पावर के साथ क्या ये SUV खरीदने लायक है? यहां पढ़ें पूरा ड्राइव रिव्यू
खेत में इस ट्रिक के साथ उगाएं सफेद सोना, पूरे साल भारी रहेगी जेब
खेत में इस ट्रिक के साथ उगाएं सफेद सोना, पूरे साल भारी रहेगी जेब
Embed widget