एक्सप्लोरर

Mohali Blast: मोहाली ब्लास्ट को लेकर विपक्ष के निशाने पर भगवंत मान की सरकार, कानून व्यवस्था को लेकर खड़े हुए सवाल

Mohali Blast: मोहाली ब्लास्ट के मुद्दे पर एक बार फिर से विपक्ष ने कानून व्यवस्था का मुद्दा बनाकर भगवंत मान की सरकार को घेर लिया है.

Mohali Blast: पंजाब के मोहाली में पुलिस के खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में सोमवार रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमले के बाद एक बार फिर से विपक्ष ने भगवंत मान (Bhagwant Mann) की सरकार को निशाने पर ले लिया है. शिरोमणि अकाली दल ने आरोप लगाया है कि पंजाब की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है. कांग्रेस की ओर से हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है.

पंजाब के पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने विस्फोट की घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा, "जो भी हो रहा है वो गहरी सांप्रदायिकता का संकेत है. मोहाली में बम विस्फोट गहरी सांप्रदायिकता का संकेत है. मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं और पुलिस से पंजाब की शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आग्रह करता हूं.''

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वह विस्फोट से स्तब्ध हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ''पंजाब पुलिस के खुफिया ब्यूरो मुख्यालय, मोहाली में हुए विस्फोट से स्तब्ध हूं. इससे गंभीर सुरक्षा चूक और पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति एक बार फिर उजागर हो गई है. जिम्मेदार लोगों को बेनकाब करने और दंडित करने के लिए गहन जांच की आवश्यकता है.''

अमरिंदर सिंह ने जताई चिंता

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने विस्फोट पर हैरानी व्यक्त की और मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया. सिंह ने ट्वीट किया, ''मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया इकाई मुख्यालय परिसर में विस्फोट के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं. गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई. हमारे पुलिस बल पर यह हमला बेहद चिंताजनक है और मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान से आग्रह करता हूं कि अपराधियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाए.''

बता दें कि यह धमाका शाम करीब 7.45 बजे मोहाली के सेक्टर 77 स्थित कार्यालय में हुआ. विस्फोट के कारण इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए. मोहाली पुलिस ने एक बयान में कहा, ''शाम 7.45 बजे सेक्टर 77, एसएएस नगर में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय परिसर में एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली. किसी नुकसान की सूचना नहीं है. वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर हैं और मामले की जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है.''

Haryana News: हरियाणा में कब होंगे निकाय चुनाव? राज्य चुनाव आयोग की ओर से सामने आया है बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget