एक्सप्लोरर

Mohali Blast: पंजाब को फिर सुलगाने की कोशिश में ISI, नया आतंकी गुट बनाया, अफगानिस्तान में दी जा रही ट्रेनिंग

ISI's New Conspiracy: अफगानिस्तान आतंकियों को भी लश्करे खासले में शामिल किया गया है. अफगान आतंकियों को आरपीजी समेत सभी आधुनिक हथियार चलाने का अनुभव होता है. इस ग्रुप के जरिए जम्मू कश्मीर में भी हमले कराने की साजिश है. 

ISI's New Conspiracy: पंजाब और कश्मीर को दहलाने की पाक की एक और नापाक साजिश का हुआ खुलासा है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने के लिए लश्करे खालसा नाम का गुट बनाया है, जिसमें अफगान लडाकों को भर्ती किया जा रहा है. ध्यान रहे कि अफगान आंतकियों को आरपीजी समेत सभी आधुनिक हथियार चलाने का ख़ासा तज़ुर्बा होता है.

पंजाब में विस्फोटक हथियार और मादक पदार्थों के जखीरे पकड़े जाने का सिलसिला  लगातार जारी है. इसके साथ ही, पंजाब में आंतकी घटनाएं भी धीरे धीरे बढ़ रही है. सोमवार की शाम को तो आंतकवादियो ने पंजाब पुलिस के इंटेलीजेस इमारत पर ही हमला कर दिया. आंरभिक जांच में बताया जा रहा है कि यह हमला आरपीजी राकेट लांच के जरिए किया गया था. उधर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने भी पंजाब को सुलगाने के लिए एक नयी पटकथा की तैयारी की है.

आईएसआई के नए प्लान का खुलासा

खुफिया दस्तावेजों के हवाले से इस बात का खुलासा हुआ है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई फिर से पंजाब को सुलगाने की तैयारी मे जुटी है और उसने पंजाब में आंतकी घटनाओ को अंजाम देने के लिए लश्करे खालसा नाम का नया आंतकी संगठन बनाया है. इस आंतकी संगठन मे शामिल लोगों को अफगान लड़ाकुओं द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है.

Mohali Blast: पंजाब को फिर सुलगाने की कोशिश में ISI, नया आतंकी गुट बनाया, अफगानिस्तान में दी जा रही ट्रेनिंग

पाक की नापाक साजिश के खुफिया दस्तावेज  साफतौर पर बताते  है कि लश्करे खालसा नाम का ये आंतकी संगठन पंजाब के साथ-साथ कश्मीर में भी आंतकी घटनाओं को अंजाम देगा. यानी, एक तीर से दो निशाने क्योंकि इसके जरिए पाकिस्तान विश्व के अन्य देशों को बतायेगा कि ये संगठन पूरी तरह से स्थानीय कश्मीरी और पंजाबी आतंकियो का है और उसका इससे कोई लेना देना नही है.

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, इस संगठन में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब हरियाणा और कश्मीर के स्थानीय गैंगस्टरों और अपराधियों को भी शामिल कर रही है, जिससे आंतकी घटनाओं को अंजाम दिया जा सके. सूत्रों का कहना है कि गत दिवस मोहाली इंटेलीजेंसी आफिस मे हुए धमाके मे भी स्थानीय गैंगस्टरो का हाथ मिला है, जिन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.


Mohali Blast: पंजाब को फिर सुलगाने की कोशिश में ISI, नया आतंकी गुट बनाया, अफगानिस्तान में दी जा रही ट्रेनिंग

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पंजाब में आईएसआई नारको टेरेरिज्म के सहारे अपने इस प्लान को आगे बढ़ा रही है क्योंकि स्थानीय अपराधियों को मादक पदार्थ से होने वाली आय के लालच मे इस गुट में शामिल किया जा रहा है. अभी तक की जांच में यह पता चला है कि मोहाली इंटेलीजेंस आफिस में जिस हथियार से हमला किया गया, वह सीमापार से तस्करों के जरिए आंतकियों तक पहुंचाया गया होगा.

पंजाब एक बार फिर नारको टेरेरिज्म को लेकर सुलगता पंजाब बनता नजर आ रहा है. पिछले एक महीने के आंकड़े ये बताते हैं कि पंजाब में मादक पदार्थो से लेकर हथियारों और विस्फोटक लगातार पहुंचाए जा रहे है. दिल्ली में पकड़ी गई हेरोइन हो या सीमा पर सब के तार पंजाब से जुड़ रहे है और आरपीजी से हुए हमले ने तो पंजाब पुलिस की कार्यकुशलता पर ही बड़े सवाल खड़े कर दिए है. फिलहाल केन्द्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां पाक के इस नापाक प्लान को नाकाम करने की तैयारियों मे जुट गई है.

ये भी पढ़ें: SFJ Threats: ऐसा शिमला में भी हो सकता है... मोहाली ब्लास्ट का जिक्र करते हुए हिमाचल प्रदेश के सीएम को खालिस्तान समूह की धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget