एक्सप्लोरर

PM मोदी के लिट्टी चोखा खाने पर तेज प्रताप का तंज, कहा- 'कतनो खईब लिट्टी चोखा, बिहार न भुली राउर धोखा'

पीएम मोदी ने लिट्टी खाने से पहले इसके बारे में बनाने वाले से हल्के फुलके अंदाज में बातचीत की. फिर वहीं स्टॉल के सामने बैठकर पत्तल में लिट्टी, चोखा, चटनी और हरी मिर्च के साथ बिहार के इस मशहूर भोजन का आनंद लिया.

पटनाः लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने अब पीएम मोदी के लिट्टी चोखा खाने की तस्वीर पर तंज कसा है. तेजप्रताप ने अपने ट्वीट में लिखा है, ''कतनो खईब लिट्टी चोखा, बिहार न भुली राउर धोखा.'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली के राजपथ पर हुनर हाट पहुंचे. जानकारी के मुताबिक हाट पहुंचकर उन्होंने न सिर्फ कई कलाकारों के साथ मुलाकात की.

पीएम मोदी ने लिट्टी खाने से पहले इसके बारे में बनाने वाले से हल्के फुलके अंदाज में बातचीत की. फिर वहीं स्टॉल के सामने बैठकर पत्तल में लिट्टी, चोखा, चटनी और हरी मिर्च के साथ बिहार के इस मशहूर भोजन का आनंद लिया. खुद पीएम मोदी ने इसका फोटो शेयर किया और लिखा कि चाय के साथ भोजन में स्वादिष्ट लिट्टी चोखा था.

लोगों ने कहा चुनावी स्टंट

बता दें कि हुनर हाट का आयोजन अल्पसंख्यक मंत्रालय कर रहा है और प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट की बैठक के बाद अचानक हुनर हाट पहुंचकर सबको चौंका दिया है. पीएम मोदी ने हुनर हाट में जायके की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया.

पीएम मोदी के इस तस्वीर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. कई लोग इसे चुनावी स्टंट बता रहे हैं. लोग पीएम मोदी के इस अंदाज को बिहार चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं. गौरतलब है कि बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होंगे.

एनडीए नेताओं को भाया पीएम का बिहारी अंदाज

पीएम मोदी के लिट्टी चोखा खाने की तस्वीर शेयर करते ही बिहार के नेताओं ने भी इसे हाथों हाथ ले लिया है. बिहार के कई नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम की तस्वीर को शेयर किया है.

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''इंडिया गेट पर चल रहे हुनर हाट मेले में अचानक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिट्टी-चोखा का लुफ्त उठाया. प्रधानमंत्री जी के दिल में बिहार बसता है. बिहारी व्यंजन को पसंद करते हैं.''

जबकि केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने पीएम मोदी के इस कदम को खूब सराहा है. उन्होंने कहा, ''बिहार के मशहूर व्यंजन लिट्टी चोखा का आनंद लिया और इसके स्वाद की मुक्त कंठ से सराहना की.''

जेडीयू नेता और बिहार सरकार में जलसंसाधन मंत्री संजय झा ने भी तस्वीर शेयर की और लिखा, ''पीएम मोदी को लिट्टी चोखा खाते देख खुशी हुई. बिहार के लाखों लोगों के लिए यह व्यंजन सादगी, विनम्रता और यह हमारी महान पाक कला का हिस्सा है. यह गौरव की बात भी है.''

Hunar Haat में स्टॉल लगाने वाले अताउर रहमान ने पीएम मोदी से हाथ मिला कर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget