एक्सप्लोरर

बिहार महागठबंधन तकरार : डिप्टी सीएम तेजस्वी नहीं आए सीएम नीतीश के साथ मंच शेयर करने

पटना: बिहार महागठबंधन में तकरार बढ़ती जा रही है. इसकी बानगी उस वक्त देखने को मिली जब नीतीश कुमार के कार्यक्रम में शामिल होने तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे. आज कौशल विकास मिशन के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी को भी शामिल होना था. इस मंच पर तेजस्वी का नेम प्लेट भी लगाया गया था लेकिन आखिरी समय में उनका आना कैंसिल हो गया.

बिहार महागठबंधन तकरार : डिप्टी सीएम तेजस्वी नहीं आए सीएम नीतीश के साथ मंच शेयर करने

तेजस्वी के इस कदम से ये तो साफ हो गया है कि वो अपने इस्तीफा ना देने की बात पर अडे  हुए हैं. ऐसा भी कहा जा रहा है कि आखिरी वक्त पर नहीं आना एक तरह से बायकॉट जैसा है. अब देखना ये है कि वो तेजस्वी के इस कदम पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं.

इस कार्यक्रम में नीतीश के ठीक बगल वाली कुर्सी पर तेजस्वी का नेम प्लेट लगाया गया था जिसे पहले ढंक दिया गया, फिर बाद में नेम प्लेट को हटा दिया गया.

Untitled collage (26)

तेजस्वी ने तो इस कार्यक्रम में ना आकर अपनी मंशा जता ही दी है लेकिन साथ ही नीतीश कुमार ने भी इस मंच पर आरजेडी के मंत्री विजय प्रकाश से दूरी बनाकर इशारों-इशारों में जवाब भी दे दिया है. मंच पर नीतीश कुमार के ठीक बगल में विजय प्रकाश की कुर्सी थी लेकिन यहां पर नीतीश ने अपनी दाईं तरफ बैठे रंजन सिंह ने कुर्सी बदल ली. नीतीश इस दौरान विजय प्रकाश से बातचीत करते भी नहीं दिखे.

क्या है पूरे विवाद की जड़

बता दें कि आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी बिहार के डिप्टी सीएम हैं और सीबीआई ने लालू के साथ-साथ तेजस्वी और परिवार के सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार का सालों पुराना मामला अब दर्ज किया है. सीबीआई ने सात जुलाई को पटना सहित देशभर के 12 स्थानों पर छापेमारी की थी.

लालू यादव ने संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं करने और आरोपों पर सार्वजनिक सफाई देने से इंकार कर जेडीयू को संकेत दे दिया है कि वो अब बहुत ज्यादा झुकने के मूड में नहीं है. ऐसे में अब महागठबंधन का भविष्य नीतीश के आखिरी फैसले पर निर्भर है.

तेजस्वी के इस्तीफे से लालू का इंकार

इसी बीच लालू यादव ने साफ कर दिया है कि उनके बेटे तेजस्वी इस्तीफा नहीं देंगे. लालू ने जेडीयू से साफ कह दिया है कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने पद से कतई इस्तीफा नहीं देंगे. साथ ही लालू ने जेडीयू की तरफ से अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग भी खारिज कर दी है. लालू के इस बयान के बाद आरजेडी-जेडीयू के बीच दरार और बढ़नी तय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget