एक्सप्लोरर

रेवंत रेड्डी की करन अडानी से मुलाकात पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- माफी मांगे

Karan Adani And Revanth Reddy Meeting: गौतम अडानी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस शुरू से ही केंद्र सरकार पर हमलावर रही है और राहुल गांधी इसे लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते आए हैं.

Revanth Reddy And Karan Adani Meeting: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के बेटे करन अडानी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी की हाल ही में हुई मुलाकात के बाद विवाद गहरा गया. मामले पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए देश और राज्य के लोगों से माफी मांगने की मांग की है.  

इस मुलाकात पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार (05 जनवरी) को कहा, “अगर कोई मुख्यमंत्री निवेश पाने की कोशिश कर रहा है तो ये उसका अधिकार है लेकिन ये लोग (कांग्रेस) एक व्यक्ति का नाम हमारी सरकार के साथ जोड़ते हैं और फिर एक महीने के लिए संसद भी नहीं चलने देते. उन्हें देश और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.”

कब हुई करन अडानी और रेवंत रेड्डी की मुलाकात

प्रल्हाद जोशी की ये प्रतिक्रिया अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड के एमडी करन अडानी और अडानी समूह के अन्य प्रतिनिधियों की राज्य में निवेश पर चर्चा के लिए 3 जनवरी को हैदराबाद में रेवंत रेड्डी से मुलाकात के बाद आई है. बैठक के दौरान रेवंत रेड्डी ने औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन पर जोर देते हुए नए उद्योगों के लिए सुविधाएं और सब्सिडी का आश्वासन दिया.

बीआरएस ने मांगा स्पष्टीकरण

इसके अलावा तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री कें. चद्रशेखर राव (केसीआर) की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा है. पार्टी ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला करने के लिए अडानी के मुद्दे का इस्तेमाल करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके मुख्यमंत्री उन्हीं लोगों के साथ राज्य में हाथ मिला लेते हैं. कांग्रेस को स्पष्टीकरण जारी करना चाहिए.

बीआरएस प्रवक्ता दासोजू श्रवण ने कहा, “ऐसा लगता है कि अडनी और रेवंत रेड्डी बीच सांठगांठ चल रही है. एक तरफ राहुल गांधी अडानी के खिलाफ हैं तो दूसरी तरफ रेवंत रेड्डी हाथ मिला रहे हैं. रेवंत रेड्डी राहुल गांधी के नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी के अनुयायी हैं. ये एक सदिग्ध बात है. एआईसीसी को स्पष्ट करना होगा.”

ये भी पढ़ें: Mahadev Betting App: ED की चार्जशीट में पूर्व CM भूपेश बघेल का भी नाम, महादेव बेटिंग एप मामले का आरोपी अपने पुराने बयान पर कायम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget