एक्सप्लोरर

Mahadev Betting App: ED की चार्जशीट में पूर्व CM भूपेश बघेल का भी नाम, महादेव बेटिंग एप मामले का आरोपी अपने पुराने बयान पर कायम

Bhupesh Baghel Name in ED Chargesheet: महादेव सट्टा एप मामले के मुख्य आरोपियों में से एक असीम दास ने यह दावा किया है कि विधनासभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए गए थे.

Mahadev Betting App Case: सट्टेबाजी के लिए कुख्यात एप 'महादेव बेटिंग एप' मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट में बड़ा खुलासा हुआ है. चार्जशीट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम शामिल है. ईडी ने 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है, जिनमें शुभम सोनी, अमित कुमार अग्रवाल, रोहित गुलाटी, भीम सिंह और असीम दास का नाम है. 

ईडी की चार्जशीट में बताया गया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी असीम दास महादेव बेटिंग एप के प्रमोटर के लिए भारत में कूरियर का काम करता था. उसके ठिकानों से हाल ही में रेड कर करीब 5.39 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे. इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई. 

भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए जाने का दावा
अब चार्जशीट में भूपेश बघेल का नाम आने के बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि असीम दास ने एजेंसी को बताया कि ये पैसा हाल में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के नेता और प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के लिए भेजे गए थे. असीम दास ने यह भी कहा था कि महादेव बेटिंग एप के प्रमोटर्स की तरफ से भूपेश बघेल को कुल 508 करोड़ रुपये दिए गए थे.

अपने पहले बयान से मुकर गया था असीम दास
गौरतलब है कि आरोपी असीम दास ने बीते 12 दिसंबर को एक नया बयान दर्ज कराया था और अपने पुराने बयान को गलत बताया था. उसका कहना था कि 3 नवंबर को उसने भूपेश बघेल के खिलाफ जो दावा किया था वह गलत था. किसी प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में उसने ऐसा किया था. हालांकि, अब वह फिर अपने बयान से मुकर गया है और पहले बयान पर कायम है. 

जानकारी के लिए बता दें कि 3 नवंबर 2023 को असीम दास ने यह कहा था कि महादेव एप के प्रमोटर्स ने चुनाव में खर्च के लिए एक राजनेता बघेल को पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये दिए थे.

भूपेश बघेल ने किया था आरोपों का खंडन
मालूम हो, चुनाव से पहले ही महादेव सट्टा एप मामले में भूपेश बघेल का नाम सामने आया था, जिस दौरान पूर्व सीएम ने सभी आरोपों का खंडन किया था. उनका कहना था कि तत्कालीन विपक्षी पार्टी बीजेपी अपने राजनीतिक लाभ के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: इस कलेक्टर के ट्रांसफर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, जमकर की आतिशबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget