एक्सप्लोरर

देशवासियों पर महंगाई की मार, 3 महीने में साबुन-शैम्पू के दाम 40 फीसदी तक बढ़ गए

भारत में महंगाई तेजी से बढ़ रही है. साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, वॉशिंग पाउडर, चायपत्ती, खाद्द तेल, कैचप, जैम, नूडल्स, बेबी फूड आदि चीजों के भी दाम बढ़ गए हैं.

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट जैसी रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों के दाम भी बढ़ रहे हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन महीनों में रोजमर्रा की तमाम चीजों के दाम तीन से 40 फीसदी तक बढ़े हैं. साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट के अलावा वॉशिंग पाउडर, चायपत्ती, खाद्द तेल, कैचप, जैम, नूडल्स, बेबी फूड आदि चीजों के भी दाम बढ़े हैं.

वहीं अमूल ने एक जुलाई से दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ अहमदाबाद और गुजरात के सौराष्ट्र में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है. दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि से एमआरपी में चार फीसदी की बढ़ोतरी होती है. पिछले 1.5 सालों में, अमूल ने अपने दूध के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की थी.

LPG सिलेंडर 25 रुपये हुआ महंगा
सरकारी तेल कंपनियों ने घर में इस्‍तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडरों का दाम 25 रुपये बढ़ा दिया है. दिल्‍ली में एलपीजी सिलेंडर का भाव अब 834 रुपये हो गया है. इससे पहले रसोई गैस की कीमत 809 रुपये थी. हालांकि अप्रैल में सिलेंडर 10 रुपये सस्ता हुआ था, इसके बाद मई-जून में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था. दिल्ली के अलावा आज से कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर 861 रुपये बिक रहा है. वहीं मुंबई और चेन्नई में सिलेंडर की कीमत क्रमश: 834 और 850 रुपये मिल रहा है.

एसी, टीवी, फ्रीज, कूलर अब और ज्यादा महंगा होगा
घर में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत भी बढ़ने वाली है. लॉकडाउन के कारण देश में कई फैक्टरियां बंद पड़ी थी. इस कारण कई चीजों का उत्पादन नहीं हो रहा था. इसी में कॉपर भी है. लॉकडाउन में कॉपर का उत्पादन भी बंद पड़ा था. मांग में तेजी आने के बाद कॉपर की कीमत में पहले से ही वृद्धि हो गई है. यही वजह है कि टीवी, फ्रीज, कूलर, एसी जैसी चीजों की कीमत में वृद्धि होनी तय है. इन सभी चीजों में क्वाइल लगी होती है जिनमें कॉपर का इस्तेमाल होता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि लॉकडाउन हटने के बाद बड़े पैमाने पर कॉपर का इस्तेमाल कई चीजों में बढ़ जाएगा. इस कारण इसकी मांग लगातार बढ़ेगी लेकिन कॉपर का उत्पादन सीमित होगा. जब उत्पादन कम होगा और मांग में तेजी आएगी तो इसकी सीधा असर कीमत पर पड़ेगा. 

पामोलिन तेलों में 250 रुपये तक गिरावट
हालांकि खाद्य तेलों के लगातार मजबूत होते दाम पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कच्चे पॉम तेल पर आयात शुल्क में पांच फीसदी की कटौती की है. जिसके बाद कच्चा पाम तेल 270 रुपये, रिफाइंड पामोलिन 250 रुपये क्विंटल तक घट गया है. सरसों, मूंगफली तेलों में भाव टिके रहे. कच्चे पॉम तेल पर जहां पहले उपकर और अतिरिक्त शुल्क सहित कुल 35.75 फीसदी आयात शुल्क लगता था वहीं इसे 30 जून से घटाकर 30.25 फीसदी कर दिया गया है. यह व्यवस्था 30 सितंबर 2021 तक लागू रहेगी.

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे (रुपये प्रति क्विंटल)

  • सरसों तिलहन- 7300-7350 (42 फीसदी कंडीशन का भाव) रुपये
  • मूंगफली दाना- 5445 - 5590 रुपये
  • मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,350 रुपये
  • मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,055 - 2,185 रुपये प्रति टिन
  • सरसों तेल दादरी- 14,260 रुपये प्रति क्विंटल
  • सरसों पक्की घानी- 2,305 -2,355 रुपये प्रति टिन
  • सरसों कच्ची घानी- 2,405 - 2,505 रुपये प्रति टिन
  • तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,000 - 17,500 रुपये
  • सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,500 रुपये
  • सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,200 रुपये
  • सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,180 रुपये
  • सीपीओ एक्स-कांडला- 10,250 रुपये
  • बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,750 रुपये
  • पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,000 रुपये
  • पामोलिन एक्स- कांडला- 11,000 (बिना जीएसटी के)
  • सोयाबीन दाना 7,485 - 7,545, सोयाबीन लूज 7,385 - 7,445 रुपये
  • मक्का खल 3,800 रुपये

ये भी पढ़ें-
महंगाई: जानिए मई से लेकर अबतक दो महीनों में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने रुपए बढ़ें

LPG Price: आज से LPG सिलेंडर 25 रुपये हुआ महंगा, जानें इस साल कितना बढ़ गया है रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget