एक्सप्लोरर

Congress President Election: राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए झारखंड में भी प्रस्ताव पास, अब क्या होगा? जयराम रमेश ने दिया जवाब

Congress President News: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि कोई भी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है. आपको राहुल गांधी या सोनिया गांधी से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Congress President Election: राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर जोर-शोर से मांग उठने लगी है. अब झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congres) ने भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है. गुजरात, राजस्थान समेत कांग्रेस की कई राज्य इकाइयों ने पहले ही राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने को लेकर प्रस्ताव पास कर दिया है. 

बीते दिन ही जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और महाराष्ट्र कांग्रेस के द्वारा राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया था. इससे पहले गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान की प्रदेश कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी से नेतृत्व करने का आग्रह करते हुए प्रस्ताव पास कर चुकी हैं. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से जुड़ी हलचल के बीच पार्टी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की है. 

के. सी. वेणुगोपाल ने भी की सोनिया गांधी से मुलाकात

सूत्रों का कहना है कि वेणुगोपाल की सोनिया से मुलाकात के दौरान संगठन से जुड़े मामलों और चुनाव से जुड़े कुछ मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. वेणुगोपाल पिछले कई दिनों से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे और आज यहां 10 जनपथ पर सोनिया से मिले. यह मुलाकात उस वक्त हुई है, जब देश की सबसे पुरानी पार्टी के सर्वोच्च पद के लिए दो दशक बाद चुनावी मुकाबला होने की संभावना बढ़ गई है. 

शशि थरूर भी लड़ सकते हैं चुनाव

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा से अवगत कराया था, तो दूसरी तरफ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भी चुनावी रण में उतरने की संभावना के संकेत मिल रहे हैं. कुछ अन्य लोगों के भी चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

ऐसे प्रस्ताव से चुनाव पर होगा असर?

वहीं प्रदेश कांग्रेस समितियों द्वारा राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किए जाने के बीच पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को पार्टी का नेतृत्व करने की मांग की बाध्यकारी नहीं है. इस संकेत के बीच कि कांग्रेस नेता शशि थरूर पार्टी के अध्यक्ष पद चुनाव में लड़ेंगे, इस पर जयराम रमेश ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस पद के लिए चुनाव लड़ सकता है, लेकिन वो व्यक्तिगत रूप से मानते हैं कि एक उम्मीदवार पर आम सहमति बन जाए.  

"राहुल को लेकर कांग्रेसी उत्साहित हैं"

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेसी उत्साहित हैं क्योंकि वे पिछले 13 दिनों से राहुल गांधी को यात्रा करते हुए देख रहे हैं, लेकिन किसी ने किसी को प्रस्ताव पारित करने के लिए नहीं कहा है. कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं. राहुल गांधी ने किसी को कोई प्रस्ताव पारित करने के लिए नहीं कहा है. कांग्रेस अध्यक्ष ने भी किसी से कुछ नहीं कहा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह 24 से 30 तारीख के बीच पता चलेगा. 

"कोई भी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र"

उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है. यह एक खुली प्रक्रिया है. आपको राहुल गांधी या सोनिया गांधी से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है. यदि आपके पास 10 पीसीसी प्रतिनिधियों का समर्थन है, तो आप नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं और चुनाव 17 अक्टूबर को होगा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने ये भी कहा कि अगर कोई नामांकन नहीं होता है और उम्मीदवार पर आम सहमति बन जाती है, तो 1 अक्टूबर को नए अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी. 

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव (Congress President Election) के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी. नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है. एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे.

ये भी पढ़ें- 

Congress President Election: क्या थरूर का भी होगा जितेन्द्र प्रसाद जैसा हाल, फिर दोहराया जा सकता है 22 साल पहले का चुनावी इतिहास

'बंगाल में CBI-ED के पीछे मोदी नहीं, सीएम ममता ही बताएंगी इसका राजनीतिक महत्व...' TMC ने सवालों से झाड़ा पल्ला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन का अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget