एक्सप्लोरर

गणतंत्र दिवस: दिल्ली में 22 हजार पुलिस, अर्धसैनिक बलों की 48 कंपनियां तैनात, चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से नजर

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान जो भी स्थान और इमारतें संवेदनशील मानी गई हैं, वहां दिल्ली पुलिस के ब्लैककैट कमांडो तैनात किए जाएंगे. पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अन्य जगहों पर सुरक्षा की सख्त जांच कर रही है.

नई दिल्ली: कल देश 71वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनजर सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर को सील कर दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है. जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है. वहीं दिल्ली के सभी एंट्री प्वाइंट पर सुरक्षाबल के जवान भारी तादाद में तैनात मुस्तैद हैं. मेट्रो की पार्किंग आज सुबह से कल दोपहर 2 बजे तक के लिए बंद कर दी गई है. वहीं देश के बाकी हिस्सों में भी सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं. जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में चौकसी बेहद कड़ी कर दी गई है. पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अन्य जगहों पर सुरक्षा की सख्त जांच कर रही है.

राजधानी के सुरक्षा इंतजाम की जिम्मेदारी निभाने वाली दिल्ली पुलिस भी सतर्क है. पुलिस ने आज से ही नई दिल्ली, मध्य दिल्ली और उत्तरी दिल्ली की बहुमंजिला निजी-राजकीय इमारतों को खाली कराके उसे सील करने का निर्णय लिया है, ताकि विध्वंसकारी ताकतों को छिपकर मंसूबे पूरे करने का मौक हाथ न लगे. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच के अधिकारी हालांकि संवेदनशील विषय होने के चलते खुफिया जानकारियों पर बात करने से कतरा रहे हैं.

दिल्ली पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, "इस बार 48 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे. इसके लिए सबंधित विभागों से भी लिखित स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, जबकि दिल्ली पुलिस के 22 हजार जवान गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान और उससे पहले यानी शनिवार दोपहर बाद से ही तैनात कर दिए गए हैं."

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान जो भी स्थान और इमारतें संवेदनशील मानी गई हैं, वहां दिल्ली पुलिस के ब्लैककैट कमांडो तैनात किए जाएंगे. परेड के बाद राष्ट्रपति भवन में आयोजित 'एटहोम' तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बने रहेंगे. दिल्ली की सीमाओं पर चौकसी की रणनीति भी संबंधित राज्यों की पुलिस के साथ बनाई जा चुकी है.

आपात स्थिति में संचार की मदद के लिए चलते-फिरते 'मोबाइल-कंट्रोल-रूम' भी बनाए गए हैं. इन विशेष किस्म के मोबाइल कंट्रोल-रूम के खुफिया कॉल-साइन भी निर्धारित कर दिए गए हैं, जो आपात स्थिति में सिर्फ दिल्ली पुलिस ही सुन व समझ पाएगी. परेड के दौरान भीड़ रोकने का भी ख्याल रखा जाएगा. इसके लिए बाकायदा दिल्ली यातायात पुलिस के 2000 से ज्यादा जवान सड़क पर तैनात रहेंगे.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली चुनावः बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं से CM केजरीवाल की अपील- अपनी पार्टियों में ही रहें, लेकिन वोट झाड़ू को दें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी की चाय मीटिंग के बीच ममता का बड़ा फैसला, कोलकाता में TMC का प्रोटेस्ट
LIVE: राहुल गांधी की चाय मीटिंग के बीच ममता का बड़ा फैसला, कोलकाता में TMC का प्रोटेस्ट
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget