एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनावः बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं से CM केजरीवाल की अपील- अपनी पार्टियों में ही रहें, लेकिन वोट झाड़ू को दें

दिल्ली में 8 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे जिसके नतीजे का ऐलान दो दिन बाद यानि कि 11 फरवरी को होगा. राजधानी में सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी का मुकाबला एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस से है.

नई दिल्लीः दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज करोल बाग में रोड शो निकाला. दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है करोल बाग.विधानसभा चुनाव 2020 के लिए करोल बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) ने मौजूदा विधायक विशेष रवि को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने गौरव धनक को अपना उम्मीदवार बनाया है.

2015 में भी मुकाबला आप के विशेष रवि और बीजेपी के योगेन्द्र चंदोलिया के बीच रहा था जिसमें आम आदमी पार्टी के विशेष रवि ने बीजेपी प्रत्याशी योगेन्द्र चंदोलिया को करीबन 32 हज़ार वोटों से शिकस्त दी थी.

करोल बाग की जनता को संबोधित करते हुए केजरीवाल एक अजीब ओ गरीब अपील करते हुए दिखे. उन्होंने कहा, "जो जिस पार्टी में है उस पार्टी में रहना लेकिन वोट झाड़ू को दे देना, इसलिए क्योंकि मैंने पांच सालों में काम करने के दौरान भेदभाव नहीं किया. कांग्रेस, बीजेपी वालों के बच्चे भी अच्छी पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लोगों को भी अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिल रहा है."

'हमारे कार्यकाल में बहुत काम हुआ'

पांच सालों में आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए कामों को गिनाते हुए केजरीवाल ने कहा कि हमने बड़ी मुश्किलों से स्कूल, अस्पतालों को अच्छा किया है बिजली, पानी को मुफ्त किया है लेकिन अगर दूसरी पार्टियां जीत गईं तो फिर से सब खराब हो जाएगा लिहाज़ा अपने बच्चों की अच्छी पढ़ाई, मुफ्त दवाई, मुफ्त बिजली पानी देने वाली सरकार को वोट दिया जाए.

केजरीवाल का दावा है कि दिल्ली में उनके कार्यकाल में बहुत काम हुए हैं. उन्होंने कहा, "हमारे जितना काम करने वाली सरकार 70 सालों में नहीं आई है , ऐसी कोई सरकार अब तक नहीं आई जिसने सरकारी स्कूल ठीक कर दिए हों. हमने पांच साल मेहनत और लगन से काम किया है."

दिल्ली में 8 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे जिसके नतीजे का ऐलान दो दिन बाद यानि कि 11 फरवरी को होगा. राजधानी में सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी का मुकाबला एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस से है.

दिल्ली चुनाव: 48 घंटे तक प्रचार नहीं कर पाएंगे BJP उम्मीदवार कपिल मिश्रा, EC ने लगाया बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget