एक्सप्लोरर

Republic Day Parade 2023: गणतंत्र दिवस परेड का गवाह बनना चाहते हैं तो इस तरह ऑनलाइन बुक करें अपना टिकट

Republic Day 2023: भारत सरकार की तरफ से इस बार एक ऑनलाइन इनविटेशन मैनेजमेंट पोर्टल (www.aamantran.mod.gov.in) लॉन्च किया गया है. इस वेबसाइट पर जाकर कोई भी परेड के लिए टिकट की बुकिंग कर सकता है.

Republic Day Parade 2023 Tickets Online: मकर संक्रांति का त्योहार बीत चुका है. अब इस महीने लोगों को भारतीय लोकतंत्र के बड़े त्योहारों में से एक यानी गणतंत्र दिवस (Republic Day) का इंतजार है. 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. साल 1950में इसी दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था और देश गणतंत्र में परिवर्तित हुआ था. इस खास मौके पर हर साल दिल्ली के कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर गणतंत्र दिवस की परेड (Republic Day Parade) निकलती है.

परेड को लेकर आम लोगों में काफी उत्साह रहता है. अधिकतर लोग इसमें शामिल होकर परेड का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में हर किसी के लिए यह संभव नहीं हो पाता. अब 26 जनवरी में कुछ ही दिन बाकी हैं. परेड में शामिल होने के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो चुकी है. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप भी टिकट बुक करके इस खास पल में शामिल हो सकते हैं.

इस बार सरकार ने जारी किया पोर्टल

भारत सरकार की तरफ से गणतंत्र दिवस परेड 2023 की टिकट की बुकिंग के लिए एक ऑनलाइन इनविटेशन मैनेजमेंट पोर्टल (www.aamantran.mod.gov.in) लॉन्च किया गया है. इस वेबसाइट पर जाकर कोई भी परेड के लिए टिकट की बुकिंग कर सकता है. बात अगर टिकट की कीमत की करें तो इसकी शुरुआती कीमत 20 रुपये, फिर 100 रुपये और अधिकतर कीमत 500 रुपये है.

इस तरह बुक करें टिकट

अगर आप भी इस बार परेड में जाने का मन बना चुके हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें और अपना टिकट फौरन बुक कराएं.

  • सबसे पहले aamantran.mod.gov.in पर विजिट करें.
  • वेबसाइट खुलने के बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको अपना नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ व मोबाइल नंबर जैसी जानकारी देनी होगी.
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद आप मोबाइल के जरिये लॉगिन करें.
  • वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद आपके सामने टिकट बुकिंग का ऑप्शन दिखेगा. यहां आपको वो सभी इवेंट दिखेंगे जिनके टिकट की बिक्री हो रही है. (जैसे- एफडीआर-रिपब्लिक डे परेड, रिपब्लिक डे परेड, रिहर्सल-बीटिंग द रिट्रीट, बीटिंग द रिट्रीट - एफडीआर, बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी). आप किस इवेंट में जाना चाहते हैं उसे चुनें.
  • इसके बाद गणतंत्र दिवस टिकट रेंज को सेलेक्ट कर लें.
  • अब आपको अपनी पसर्नल डिटेल जैसे नाम, जन्म तारीख, पता, फोन नंबर, आईडी कार्ड की जानकारी देनी होगी.
  • डिटेल भरने के बाद आपको अपना एक फोटो अपलोड करना होगा.
  • फोटो अपलोड करने के बाद पेमेंट का ऑप्शन आएगा. पेमेंट करते ही टिकट की बुकिंग हो जाएगी.
  • आखिर स्टेप में टिकट को डाउनलोड करके रख लें.

ये भी पढ़ें

Iran Nuclear Deal: ईरान के पूर्व मंत्री की फांसी के बाद अधर में ईरान न्यूक्लियर डील, ब्रिटेन ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget