एक्सप्लोरर

Republic Day से पहले दिल्ली कितनी तैयार? पुलिस कमिश्नर ने कहा- एंट्री ड्रोन सिस्टम लगाए गए, हर चीज पर बारीकी से नजर

Republic Day Celebration: पुलिस कमिश्नर ने कहा दिल्ली हमेशा से आतंकियों के टारगेट पर रहता है. इस बार भी हम High Alert पर हैं. सिक्योरिटी एजेंसियों के साथ ही राज्यों की पुलिस के संपर्क में हैं.

Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस समारोह पर मंडराते आतंकी खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. विजय चौक से लेकर लालकिले तक के परेड के रास्ते को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा के लिए ही करीब 30 हजार जवानों को तैनाती की गई है. जिनमे दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा दिल्ली पुलिस कमांडो, एनएसजी और पैरामिलिट्री फोर्स भी शामिल है.

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पिछले 2 महीने से राजधानी में आतंकवाद रोधी उपाय अपनाए जा रहे हैं. इन उपायों के 26 पैरामीटर होते हैं, जिनका पालन किया जा रहा है. दिल्ली (Delhi) हमेशा से आतंकियों के टारगेट पर रहता है. इस बार भी हम अलर्ट (High Alert) पर हैं. सिक्योरिटी एजेंसियों के साथ ही राज्यों की पुलिस के संपर्क में हैं. 

उन्होंने कहा कि शहर में नाकाबंदी के जरिए चेकिंग चल रही है. होटल लाउन्ज और किराएदारो का वेरिफिकेशन चल रहा है. शहर में रिपब्लिक डे परेड के लिए 20 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को लगाया गया है, जिसमें ऑफिसर और पैरामिलिट्री फ़ोर्स भी शामिल है. 71 डीसीपी, 213 एसीपी, 753 इंस्पेक्टर को तैनात किया गया है.

27 हजार 723 की कुल फोर्स अलर्ट पर है. 65 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की तैनात की गई हैं. पिछले 15 दिनों से दिल्ली के बॉर्डर्स पर चेकिंग चल रही है. एन्टी ड्रोन सिस्टम भी लगाए गए हैं. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दूसरी एजेंसीज की भी मदद भी ली जा रही है. ड्रोन, पैराग्लाइडर पर बैन लगाया गया है. सोशल मीडिया पर भी संदिग्ध चीजों के लिए लोगो को जागरूक करने का काम किया जा रहा है.

गणतंत्र दिवस समारोह 23 जनवरी यानी आज से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर शुरू हो गया है. फिलहाल परेड की फुल ड्रेस‌ रिहर्सल शुरू हो गई गई है. गणतंत्र दिवस समारोह का समापन 30 जनवरी को शहीद दिवस के उपलक्ष्य में होगा. इस ‌साल सेना के तीनों अंगों और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के कुल 16 मार्चिंग दस्ते राजपथ पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों के सामने मार्च पास्ट करेंगे.

ये भी पढ़ें- ABP Opinion Poll: यूपी में कौन मारेगा बाजी, पूर्वांचल-बुंदेलखंड-अवध और पश्चिमी यूपी में किसका दबदबा? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ये भी पढ़ें- Coronavirus in India: IIT विश्लेषक का दावा, अगले 14 दिन में चरम पर पहुंचेंगे संक्रमण के मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget