एक्सप्लोरर

Republic Day Chief Guest: कैसे तय होता है गणतंत्र दिवस का मुख्य अतिथि और किस देश को सबसे ज्यादा बार मिला यह मौका?

Republic Day Chief Guest: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं. पिछले साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस पर आए थे.

Republic Day Chief Guest: भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि हैं. साल 1950 में पहली बार जब गणतंत्र दिवस मनाया गया था, तब भी इंडोनेशिया के ही राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए गए थे. पहले गणतंत्र दिवस से ही मुख्य अतिथि को आमंत्रित करने की यह परंपरा चलती आई है. 75 सालों की इस लिस्ट में दुनियाभर के कई देश को भारत ने यह सम्मान दिया है.

सबसे ज्यादा बार फ्रांस के नेता गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि बने हैं. कुल 6 बार ऐसा हुआ है. पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी दो बार मुख्य अतिथि बनाए गए हैं. 1955 में पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद और 1965 में पाकिस्तान के कृषि मंत्री राना अब्दुल हामिद गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट बने. भारत ने अपने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए एशिया से लेकर यूरोप और अफ्रीका तक से मुख्य अतिथि आमंत्रित किए. अमेरिका के राष्ट्रपति भी इस समारोह में चीफ गेस्ट बन चुके हैं. साल 2015 में बराक ओबामा मुख्य अतिथि बने थे.

कैसे तय होता है गणतंत्र दिवस का मुख्य अतिथि?
गणतंत्र दिवस समारोह से छह महीने पहले ही यह प्रक्रिया शुरू हो जाती है. विदेश मंत्रालय इस पूरी प्रकिया को अंजाम देता है. सबसे पहले राजनीतिक और कूटनीतिक संबंध, आर्थिक और रक्षा सहयोग, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक सम्बंध और वैश्विक संदर्भ के लिहाज से एक लिस्ट बनाई जाती है.

प्राथमिकताओं के आधार पर यह लिस्ट अलग-अलग मानकों को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है. यानी कभी किसी देश से बहुत अच्छे सम्बंध होने के कारण वहां से मुख्य अतिथि को आमंत्रित किया जाता है तो कभी किसी देश से अच्छे सम्बंध न होने के बावजूद भी निमंत्रण इस उद्देश्य में भेजा जाता है कि भविष्य में सम्बंधित राष्ट्र से भारत को अपने सम्बंध मजबूत करने हैं. कई बार कुछ खास मकसद की पूर्ति के लिए भी मुख्य अतिथि की लिस्ट तैयार होती है.

मुख्य अतिथि के लिए प्रस्तावित देशों को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के पास भेजा जाता है. अगर यहां से मंजूरी मिलती है तो फिर संबंधित मुख्य अतिथि की उपलब्धता देखी जाती है. अगर वह उपलब्ध हैं तो विदेश मंत्रालय आमंत्रित देश के साथ आधिकारिक सम्पर्क बनाए रखता है.

यह भी पढ़ें...

Indians In US: ट्रंप के आदेशों का खौफ, अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्र छोड़ने लगे पार्ट टाइम जॉब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
'यह एक बड़ा झटका है', कर्नाटक MLC चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस का रिएक्शन
'यह एक बड़ा झटका है', कर्नाटक MLC चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस का रिएक्शन
ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री रीसिंग से मुलाकात, जयशंकर बोले- 'हमारे सहयोग का लंबा इतिहास..'
ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री रीसिंग से मुलाकात, जयशंकर बोले- 'हमारे सहयोग का लंबा इतिहास..'
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget